Petrol Diesel Rate: पेट्रोल-डीजल की कीमतें अपडेट, मंडला-इंदौर समेत एमपी के कई जिलों में महंगा हुआ ईंधन, क्रूड ऑयल में गिरावट, जानें ताजा भाव

petrol diesel Price

Petrol Diesel Rate: 21 मार्च, गुरुवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट अपडेट कर दिए हैं। मध्य प्रदेश के कई जिलों में (Fuel Prices In MP Today) आज बदलाव देखा गया है। राजगढ़ में पेट्रोल पर 1.40 रुपए और डीजल पर 1.27 रुपए की वृद्धि हुई है। इसी के साथ यहां पेट्रोल की कीमत 107.84 रुपए और डीजल की कीमत 93.09 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच चुकी है। मंडला  में में भी ईंधन के कीमतों में एक रुपए की बढ़ोत्तरी हुई है, यहां पेट्रोल का भाव 108.10 रुपए और डीजल का भाव 93.36 रुपए प्रति लीटर है।

बालाघाट, बैतूल, छतरपुर, दतिया, देवास, होशंगाबाद, इंदौर, जबलपुर, खरगोन, नरसिंहपुर, रतलाम, रीवा, सागर, सीहोर, शाजापुर, शिवपुरी, उज्जैन और विदिशा में फ्यूल के रेट में इजाफा देखा गया है। आगर मालवा, अलीराजपुर, अनूपपुर, बड़वानी, गुना, कटनी, मंदसौर, मुरैना, पन्ना, रायसेन, सतना, सिवनी, शहडोल, शाजापुर, सीधी और उमरिया में गिरावट देखने को मिली है।

एमपी के क्या है ईंधन का भाव?

गुरुवार को एमपी की राजधानी भोपाल में पेट्रोल की कीमत 106.47 रुपए और डीजल की कीमत 91.84 रुपए प्रति लीटर है। इंदौर में पेट्रोल की कीमत 106.89 रुपए और डीजल की कीमत 93.25 रुपए प्रति लीटर है। जबलपुर में डीजल की कीमत 93.01 रुपए और और पेट्रोल की कीमत 106.62 रुपए प्रति लीटर है। ग्वालियर में पेट्रोल की कीमत 106.40 रुपए और डीजल की कीमत 91.78 रुपए रुपए प्रति लीटर है। उज्जैन में पेट्रोल का भाव 106.92 रुपए और डीजल का भाव 92.27 रुपए प्रति लीटर है।

इन राज्यों में भी हुआ बदलाव

गुजरात, हरियाणा, असम, गुजरात, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, उड़ीसा, राजस्थान और त्रिपुरा में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा हुआ है। पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, मणिपुर, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, अरुणाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश में ईंधन के कीमतों में कमी आई है।

कच्चे तेल का हाल

ग्लोबल मार्केट में में कच्चे तेल की कीमतों (Crude Oil Prices) में उतार-चढ़ाव जारी है। 21 मार्च को ब्रेंट क्रूड 86.46 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड 81.68 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच चुका है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews