
AI Generated Image
प्रधानमंत्री जन-धन योजना की शुरुआत 2014 में हुई थी। इसके 10 साल पूरे हो गए हैं। इस बीच 55 करोड़ से अधिक लोगों के खाते खुलवाए हैं। यदि अपने भी इस स्कीम (PM Jan Dhan Account Holders Alert) के तहत बैंक में खाता खुलवा रखा है, तो आपके लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। योजना को लेकर रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया ने बड़ी घोषणा की है। गाँव-गाँव में कैंप लगाये जायेंगे। इस दौरान फ्री में री-केवाईसी करवाई जाएगी।
री-KYC न करवाने पर खाता फ्रीज भी हो सकता है। लेनदेन में परेशानी हो सकती है। सब्सिडी लेने में भी रुकावट हो सकती है। योजना का लाभ उठाने के लिए ग्राहक 30 सितंबर 2025 तक दोबारा केवाईसी करवा सकते हैं। अब यह प्रोसेस और भी आसान होगा। ग्राम पंचायत में जाकर यह काम निपटाया जा सकता है। इसके लिए सिर्फ आधार कार्ड और एड्रेस प्रूफ की जरूरत पड़ेगी।
बता दें की ग्राम पंचायत में आयोजित इन कैंपों में जन-धन खाता री-केवाईसी के साथ-साथ अन्य कई सेवाओं का लाभ भी मिलेगा। पीएम सुरक्षा बीमा योजना में नामांकन भी इसमें शामिल है। इसके अलावा पीएम जीवन ज्योति बीमा और अटल पेंशन स्कीम के लिए पंजीकरण भी करवाया जा सकता है।
क्यों जरूरी है केवाईसी?
केवाईसी (Know Your Customer) का बैंकिंग सेक्टर में खास महत्व होता है। इसके जरिए बैंक या वित्तीय संस्थान ग्राहकों की पहचान सत्यापित करते हैं। इससे धोखाधड़ी से सुरक्षा मिलती है। यह सुनिश्चित किया जाता है की खाते का गलत इस्तेमाल न हो। जनधन खातों के लिए भी यह जरूरी है। समय-समय पर इसे अपडेट करना भी जरूरी होता है। यदि आप is स्कीम से जुड़े और लंबे समय जानकारी अपडेट नहीं की है तो सही समय पर यह काम पूरा कर लें।
पीएम जन-धन योजना के बारे में
पीएम जन धन योजना भारत सरकार की खास योजनाओं में से एक है। इसका उद्देश्य सेविंग्स अकाउंट, लोन, इंश्योरेंस, पेंशन समेत विभिन्न बैंकिंग सेवाओं को देश के सभी नागरिकों तक पहुंचाना है। खाताधारक को जमा पर ब्याज, एक लाख रूपये तक का एक्सीडेंट इंश्योरेंस और 30 हजार रूपये तक जीवन बीमा का लाभ मिलता है। अकाउंट में न्यूनतमशेष राशि बनाये रखने की जरूरत भी नहीं पड़ती।

