PM Kisan Yojana: करोड़ों किसानों के लिए खुशखबरी, इस दिन आएगी 14वीं किस्त, तारीख घोषित

farmers news

PM Kisan Yojana: करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। पीएम किसान योजना के लाभार्थियों के खाते में इस महीने 14वीं किस्त (14th Installment) की राशि भेजी जाएगी। जिसके लिए तारीख घोषित हो चुकी है। सरकार की ओर से देशभर के 8.5 किसानों के अकाउंट में 2000-2000 रुपये की रुपये की राशि ट्रांसफर की जाएगी।

मिली जानकारी के मुताबिक, 28 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाभार्थियों के खाते में 14वीं किस्त जारी करेंगे। इस दिन राजस्थान के नागौर जिले में पीएम किसान योजना की अगली किस्त के लिए कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है। इस दौरान पीएम मोदी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए किसानों के खाते में 18, 000 करोड़ रुपये भेजेंगे। बता दें कि इससे पहले 27 फरवरी को कर्नाटक में 13वीं किस्त को जारी किया गया था।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों के खाते में सलाना 6000 रुपये की राशि प्रदान की जाती है। सरकार तीन किस्तों में डीबीटी के जरिए पैसे ट्रांसफर करती है। किस्तों का लाभ उठाने के लिए सरकार ने ई-केवाईसी, आधार कार्ड का बैंक अकाउंट से लिंक और भूमि सत्यापन अनिवार्य कर दिया है। यदि अपने अब तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है तो जल्द से जल्द यह काम निपटा लें। वरना योजना के लाभ से वंचित रह जाएंगे।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews