Rs 90 Coin Launched: पीएम नरेंद्र मोदी ने देश में पहली बार जारी किया 90 रुपये का सिक्का, जानें यह क्यों है खास

rs 90 coin launched

Rs 90 Coin Launched: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI)1 अप्रैल को 90 साल का हो गया है। सोमवार को आरबीआई के 90वें स्मरनणोत्सव कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने पहली बार 90 रुपये का सिक्का लॉन्च किया है। कार्यक्रम में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, आरबीआई गवर्नर शक्तिकान्त दास और अन्य कई बड़ी हस्तियाँ शामिल रही।

90 रुपये के सिक्के की खासियत और डिजाइन

90 रुपये का यह स्मारक सिक्का 99.99% शुद्ध चांदी से निर्मित है। इसका वजन 40 ग्राम है। Coin केन्द्रीय बैंक के समृद्धि इतिहास उपलब्धियों को दर्शाता है। सिक्के एक एक तरफ आरबीआई का लोगो “RBI@90” के साथ दिया गया है, जो इसके 90वें वर्षगांठ को दर्शाता है। दूसरी तरफ मूल्यवर्ग दिया गया है। साथ में अशोक स्तम्भ और देवनागरी लिपि में “सत्यमेव जयते” देखने को मिलता है।

कैसे खरीदें स्मारक सिक्का?

90 रुपये के नए सिक्के का इस्तेमाल लेनदेन के नहीं किया जा सकता है। बल्कि इसे खरीदने के लिए लोगों को कई गुना पैसे का भुगतान करना पड़ेगा। इसे ऑनलाइन www.indiagovmint.in पर जाकर खरीदा जा सकता है। अनुमानित कीमत 5200 रुपये से लेकर 5500 रुपये है।

आरबीआई का महत्व?

आरबीआई का इतिहास काफी पुराना है। यह भारत की आजादी से पहले से ही काम कर रहा है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की स्थापना 1 अप्रैल 1934 में हुई थी। इसकी स्थापना भारत के मॉनेटरी सिस्टम का संचालन करने के लिए की गई थी। RBI देश के अर्थव्यवस्था में अहम भूमिका निभाता है। बैंकिंग सेक्टर को प्रबंधित करने के साथ-साथ महंगाई पर भी निगरानी रखता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews