दिवाली से पहले पीएनबी ने ग्राहकों को दी गुड न्यूज, ऑनलाइन पेमेंट से जुड़ी ये सुविधा अब होगी फ्री, नहीं लगेगा चार्ज, पढ़ें पूरी खबर

PNB Bank News

Bank News: इन दिनों त्योहारों का सीजन चल रहा है। बैंक अलग-अलग ऑफर्स ग्राहकों को दे रहे हैं। पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के ग्राहकों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। इस सरकारी बैंक ने आरटीजीएस, एनईएफटी और आईएमपीएस पर लगने वाले शुल्क को समाप्त करने का निर्णय लिया है। इस बात की जानकारी पीएनबी ने सोशल मीडिया पर दी है। इस सुविधा करेंट अकाउंट होल्डर्स के लिए शुरू की गई है।

ग्राहकों को कैसे होगा फायदा?

आरटीजीएस, एनईएफटी और आईएमपीएस को हटाने का मतलब ऑनलाइन ट्रांजेक्शन को मुफ़्त करना। अब पीएनबी वन (PNB One) मोबाइल एप के जरिए इन सुविधा का लाभ उठाने वाले ग्राहकों किसी प्रकार का शुल्क नही भरना होगा।

क्या होता है आरटीजीएस, एनईएफटी और आईएमपीएस ?

इमीडिएट पेमेंट सर्विसेज़ (आईएमपीएस) के तहत 24*7 कभी भी इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से लेनदेन सुविधा उपलब्ध करवाई जाती है। एनईएफटी यानि नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड्स ट्रांसफर के तहत ग्राहकों द्वारा दूसरे खातों में पैसे ट्रांसफर किए जाते हैं। इसमें रियल टाइम ट्रांजेक्शन नही होता। रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंत यानि आरटीजीएस के जरिए बटन दबाते ही ट्रांजेक्शन होता है। इंटरनेट बैंकिंग के साथ-साथ यह सुविधा ऑफलाइन भी उपलब्ध होती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews