PNB ने शुरू की WhatsApp सर्विस, Hello भेजते ही मिलने लगेगा सभी सुविधाओं का लाभ

PNB ने शुरू की WhatsApp सर्विस, Hello भेजते ही मिलने लगेगा सभी सुविधाओं का लाभ

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। टेक्नोलॉजी के बढ़ते इस्तेमाल के बीच बैंक (PNB) भी अपने आपको अपडेट कर रहे हैं और माहौल को समझते हुए और कस्टमर से कनेक्शन में बने रहने के लिए इसका इस्तेमाल कर रहे हैं।  सरकार के स्वामित्व वाले पंजाब नेशनल बैंक ने इसी दिशा में कदम बढ़ाते हुए व्हाट्सएप बैंकिंग सर्विस (Punjab National Bank WhatsApp Service) शुरू की है। खास बात ये है कि इस सर्विस का लाभ पंजाब नेशनल बैंक के कस्टमर के साथ उन लोगों को भी मिलेगा जो पंजाब नेशनल बैंक के कस्टमर नहीं हैं।

पंजाब नेशनल बैंक (PNB WhatsApp Service) ने एक बयान जारी करते हुए कहा है कि बैंक ने अपनी सर्विसेस में वृद्धि करते हुए व्हाट्सएप सर्विस को भी शुरू कर दिया है।  अब बैंक के कस्टमर अन्य सर्विस का लाभ उठाते हुए इस सर्विस का भी लाभ उठा पाएंगे। बैंक के मुताबिक व्हाट्सएप बैंकिंग सर्विस 24 घंटे सातों दिन रहेगी। यानि छुट्टी वाले दिन भी कस्टमर इसका फायदा ले सकेंगे। ये सर्विस एंड्रॉइड और आईओएस बेस्ड दोनों तरह के मोबाइल फोन पर चल सकेगी।

ये भी पढ़ें – फेस्टिव सीजन में Honda का शानदार ऑफर, कार खरीदें 2022 में, पैसा दें 2023 में, पढ़ें पूरी खबर

बैंक ने जारी किया व्हाट्सएप नंबर

पंजाब नेशनल बैंक ने अपनी व्हाट्सएप बैंकिंग सर्विस के लिए 919264092640  जारी किया है, जिसे मोबाइल में सेव करना होगा और उस पर हाय या हेलो भेजते ही इस सर्विस का लाभ मिलना शुरू हो जायेगा। बैंक ने बयान में कहा गया है कि कस्टमर बातचीत शुरू करने से पहले यह चेक जरूर कर लें कि व्हाट्सएप पर पीएनबी के प्रोफाइल नाम के साथ ‘ग्रीन टिक’ है या नहीं।

ये भी पढ़ें – शुक्रवार और शनिवार को कीजिये खूबसूरत त्रिपुरा का टूर, यहां देखिये IRCTC का शेड्यूल

ये सुविधाएं मिलेंगी

गौरतलब है कि बैंक व्हाट्सएप बैंकिंग सर्विस के माध्यम से अपने खाताधारकों को बैलेंस पूछताछ, आखिरी 5 ट्रांजैक्शन, स्टॉप चेक, रिक्वेस्ट चेक बुक जैसी नॉन फाइनेंशियल सर्विस उपलब्ध कराएगा। इसके अलावा बैंक के कस्टमर और  कस्टमर बनने के इच्छुक लोगों के लिए अन्य इनफॉर्मेटिव सर्विस जैसे ऑनलाइन खाता खोलना, बैंक जमा/लोन, डिजिटल उत्पाद, एनआरआई सर्विस, शाखा / एटीएम का पता लगाना, ऑप्ट-इन, ऑप्ट – आउट भी उपलब्ध होंगी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews