अब अकाउंट में मीनिमम बैलेंस न होने पर नहीं लगेगा जुर्माना, इस सरकारी बैंक ने किया ऐलान, करोड़ों ग्राहकों को राहत, जानें डिटेल 

पीएनबी ने बैंक अकाउंट से जुड़े नियमों में बदलाव किया है। न्यूनतम बैलेंस न होने पर अब शुल्क नहीं लगेगा। सेविंग्स डिपॉजिट के ब्याज दरों में बदलाव हुआ है। करोड़ों ग्राहकों पर इसका असर पड़ेगा।
PNB service charges

AI Generated Image

पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहकों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। पीएनबी ने बड़ी घोषणा की है। जिससे करोड़ों ग्राहकों को लाभ होगा। अब अकाउंट में मिनिमम एवरेज बैलेंस रखना अनिवार्य नहीं होगा। खाते में ज़ीरो बैलेंस होने पर भी पेनल्टी नहीं लगेगी। बता दें कि केनरा बैंक और एसबीआई कस्टमर्स को पहले से ही यह सुविधा दे रहे हैं। इसके अलावा पब्लिक सेक्टर के PNB ने सेविंग्स अकाउंट के ब्याज दरों में संशोधन किया है। खाते से जुड़े दोनों बदलाव 1 जुलाई से प्रभावी हो चुके हैं।

बैंक ने कहा कि, “एमएबी के लिए गैर-रखरखाव शुल्क माफी 1 जुलाई से लागू होगा। इसका उद्देश्य बैलेंस मेंटेनेन्स बोझ के बिना बैंकिंग सर्विस को सुलभ और आसान बनाना है। इससे कम इनकम वाले परिवार, महिलाओं और किसानों सहित अन्य प्राथमिक वर्ग के लोगों को सपोर्ट मिलेगा।”

पहले क्या थे नियम?

इस फैसले से पहले पीएनबी लोकेशन और खाते के प्रकार के हिसाब से न्यूनतम बैलेंस न होने पर अलग-अलग शुल्क लगाता था, जो कमी की सीमा (शॉर्टफॉल) से सीधा अनुपातक होता था। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। बता दें ग्रामीण क्षेत्रों के लिए सेविंग्स अकाउंट में न्यूनतम बैलेंस 1000 रुपये, सेमी अर्बन में 2000 रुपये, अर्बन में 5000 रुपये और मेट्रो सिटी में 10,000 रूपये होना चाहिए। पहले न्यूनतम बैलेंस न होने पर बैंक ग्रामीण क्षेत्र के खातों पर 50 से 100 रुपये शुल्क लगाता था। सेमी अर्बन के लिए चार्ज 75 से 200 रूपये, अर्बन के लिए 100 से 300 रुपये और मेट्रो के लिए 125 से 400 रुपये तक होता था।

सेविंग्स अकाउंट के लिए नए रेट भी लागू 

पंजाब नेशनल बैंक ने सेविंग अकाउंट के ब्याज दरों में 20 से 30 बीपीएस तक की कटौती की है। अब 10 लाख रुपये तक के डिपॉजिट पर 2.70% नहीं बल्कि सलाना 2.50% ब्याज मिलेगा। 10 लाख रुपये से लेकर 100 रुपये के लिए ब्याज दरें भी 2.50% हैं। वहीं अब अकाउंट में 100 करोड़ रुपये या इससे अधिक बैलेंस होने पर 3% नहीं बल्कि 2.70% इंटरेस्ट मिलेगा। एफडी के ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews