सरकार की धांसू स्कीम, डबल हो जाएगा आपका पैसा, एक बार करना होगा निवेश, यहाँ जानें कैलकुलेशन

Post Office Scheme

Post Office Scheme: डाकघर के जरिए केंद्र सरकार कई योजनाएं चला रही है। जिसका लाभ उठाकर आप तगड़ा मुनाफा कमा सकते हैं। ऐसे ही खास योजनाओं में से एक “टाइम डिपॉजिट स्कीम” है। इसे पोस्ट ऑफिस की एफडी के नाम से भी जाना जाता है। यदि आप कम रिस्क के साथ ज्यादा मुनाफा देने वाली स्कीम की तलाश कर रहे हैं तो डाकघर की Time Deposit आपके काम या सकती है। सरकार ने स्कीम पर मिलने वाली ब्याज दरों में वृद्धि कर दी है।

स्कीम के बारे में

टाइम डिपॉजिट में आप 1, 2, 3 और 5 वर्षों के लिए निवेश कर सकते हैं। जनवरी-मार्च तक 3 साल के डिपॉजिट पर 7.1% और 5 वर्ष के निवेश पर 7.5% इन्टरेस्ट मिल रहा है। मैच्योरिटी के बाद फॉर्मल एप्लीकेशन के जरिए आप स्कीम को आगे बढ़ा सकते हैं। 10 साल के निवेश पर आपकी रकम डबल हो सकती है। इस स्कीम के तहत आप लोन लाभ भी उठा सकते हैं। जरूरत पड़ने पर मैच्योरिटी के पहले भी निकासी कर सकते हैं। इसमें निवेश की न्यूनतम सीमा 200 रुपये होती है। 200 के मल्टीपल में आप निवेश कर सकते हैं।

ये रहा कैलकुलेशन

5 साल बाद टीडी के मैच्योर होने के बाद इसे 5 वर्षों तक एक्सटैंड करके आपकी जमा राशि को डबल कर सकते हैं। यदि अप 5 लाख का निवेश 10 वर्षों के लिए करते हैं। तो इसपर 7.5% ब्याज हर साल मिलता रहेगा। मैच्योरिटी के बाद 10, 51,175 रुपये की राशि प्राप्त होगी। इसमें 5 लाख रुपये जमा राशि और 5,51,175 रुपये ब्याज राशि होती है। 3 साल के लिए 5 लाख रुपये का निवेश करनी पर मैच्योरिटी के दौरान 6,17,538 रुपये मिलते हैं। स्कीम का लाभ नजदीकी पोस्ट ऑफिस के ब्रांच में जाकर उठाया जा सकता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews