Post Office Scheme: बेहद खास है ये स्कीम, मात्र 6 रुपये में सुरक्षित करें अपने बच्चे का भविष्य, जानें डीटेल

Post Office Scheme: बेहद खास है ये स्कीम, मात्र 6 रुपये में सुरक्षित करें अपने बच्चे का भविष्य, जानें डीटेल

Post Office Scheme: बढ़ती महंगाई में सभी माता-पिता को अपने बच्चों के भविष्य की फिक्र होती है। इन दिनों ना केवल खाने-पीने की चीजें महंगी हो रही है, बल्कि शिक्षा भी महंगी होती जा रही है। अपने बच्चे का भविष्य सुरक्षित करने के लिए आप निवेश की योजना बना रहे हैं, तो पोस्ट ऑफिस की योजनाएं अपने लिए बेहतर विकल्प बन सकती हैं। डाकघर की एक खास स्कीम के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं, जिसके लिए आप बेहद ही कम निवेश में अकाउंट खुलवा खुलवा सकते हैं।

5 साल के लिए 6 रुपये का प्रीमियम

बच्चों के लिए शुरू की गई इस स्पेशल स्कीम का नाम “बाल जीवन बीमा योजना” है। स्कीम के तहत मात्र 6 रुपये में खाता खुलवाया जा सकता है। माता-पिता इसके जरिए अपने बच्चों की पढ़ाई-लिखाई का खर्चा जुटा सकते हैं। योजना के लिए हर दिन 6 रुपये से लेकर 10 रुपये तक का प्रीमियम जमा करने की अनुमति होती है। 5 साल के लिए स्कीम लेने पर 6 रुपये का प्रीमियम रोजाना जमा करना होता है। वहीं 20 सालों के प्रीमियम 18 रुपये होता है। मैच्योरिटी के साथ एक साथ 1 लाख रुपये की राशि मिलती है।

इन बातों का रखें ख्याल

बाल जीवन बीमा योजना (Bal Jeevan Bima Yojana) का लाभ उठाने के लिए कुछ नियमों का पालन भी करता होता है। 5 -20 वर्ष आयुवर्ग के लिए अकाउंट खुलवाया जा सकता है। पॉलिसी परिवार के दो बच्चों के लिए उपलब्ध होती है। तीसरा बच्चा इसका लाभ नहीं उठा सकता है। वहीं इच्छुक अभिभावक की उम्र भी 45 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए।

(Disclaimer: इस लेख का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। MPBreakingNews किसी भी योजना में निवेश करने की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews