Post Office Scheme: बच्चों को अमीर बना देगी पोस्ट ऑफिस की ये 3 योजनाएं, मिलेगा तगड़ा रिटर्न, देखें लिस्ट

Post Office Scheme: बच्चों को अमीर बना देगी पोस्ट ऑफिस की ये 3 योजनाएं, मिलेगा तगड़ा रिटर्न, देखें लिस्ट

Post Office Scheme: डाकघर ऐसी कई योजनाएं  चलाता है, जिसमें बच्चों का भी अकाउंट खुलवाया जा सकता है। सुकन्या समृद्धि योजना केवल बालिकाओं के लिए हैं। लेकिन हम आपको ऐसी योजनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसके लिए लड़के भी अपना खाता खुलवा सकते हैं। हालांकि अकाउंट माता-पिता को अपने बच्चे के नाम पर खुलवाना पड़ता है। इन स्कीम्स में कुछ सालों के निवेश पर तगड़ा रिटर्न मिलता है

रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम (RD Scheme)

रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम डाकघर द्वारा चलाई जाने वाली बेहतरीन योजनाओं में से एक है। जिसका फायदा छोटे बच्चे और एडल्ट्स भी उठा सकते हैं। आरडी स्कीम 5 सालों में मैच्योर हो जाती है। इसमें हर महीने एक फिक्स्ड राशि जमा करनी होती है। सलाना 5.8 फीसदी ब्याज मिलता है। योजन के खुलवाए गए अकाउंट में यदि माता-पिता हर महीने 2000 रुपये की राशि जमा करते हैं। तो इस हिसाब से 5 सालों में कुल 1.2 लाख रुपये जमा हो सकते हैं।

पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF)

पोस्ट ऑफिस की यह योजना भी बच्चों को अमीर बनाने के लिए बेस्ट साबित हो सकती है। पीपीएफ लॉन्ग टर्म सेविंग स्कीम है। जिसमें 7.10% का ब्याज वर्तमान समय में मिल रहा है। योजना 15 सालों में मैच्योर होती है। पैरेंट्स अपने बच्चों के नाम पर स्कीम के तहत खाता खुलवा सकते हैं। मैच्योरिटी के बाद इसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है। यही तरीके से निवेश करने पर स्कीम आपके बच्चे को करोड़पति भी बना सकती है। इसपर टैक्स छूट की सुविधा भी मिलती है।

मंथली इनकम स्कीम (MIS)

यह योजना डाकघर की पसंदीदा योजनाओं में से एक है। जिसमें मैच्योरिटी के बाद हर महीने एक निश्चित राशि निवेशकों को मिलती है। स्कीम के लिए 10 साल से अधिक उम्र वाले बच्चों के नाम पर माता-पिता अकाउंट खुलवा सकते हैं। सलाना 6.6 फीसदी का ब्याज मिलता है। 1000 रुपये के निवेश से खाता खुलवाया जा सकता है। अधिकतम इनवेस्टमेंट की तय राशि अधिकतम 4.5 लाख रुपये है। यह योजना अपने बच्चे को करोड़पति भी बना सकती है।

(Disclaimer: इस लेख का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। MP Breaking News किसी भी योजना या शेयर मार्केट में निवेश करने की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews