Post Office Scheme: खास है पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम, अब पैसा डबल होने में लगेगा कम समय, जानें डिटेल्स

प्रदेश में कई महीनों से वेतन को तरस रहे NHM संविदा आउट सोर्स स्वास्थ्य कर्मचारी

Post Office Scheme: हाल ही में सरकार ने डाकघर की कई योजनाओं पर मिलने वाली ब्याज दरों में इजाफा किया है। जिसके कारण इन स्कीम्स में अब कम समय में ज्यादा मुनाफा होगा। ऐसी ही एक खास योजनाओं में से एक किसान विकास पत्र योजना है। स्कीम विशेषकर किसानों के लिए चलाई जाती है। 30 जून 2023 तक 7.5 फीसदी का ब्याज निवेशकों को प्राप्त होगा। साथ ही मैच्योरिटी की अवधि भी घटाकर 5 महीने कर दी गई है।

पहले योजना 120 महीनों में मैच्योर होती थी। लेकिन अब 115 महीनों में ही यह मैच्योर हो जाएगी। साथ ही सही तरीके से निवेश करने पर निवेश डबल हो जाएगा। स्कीम पर कई सुविधाएं भी मिलती है । मात्र 1000 रुपये के न्यूनतम इनवेस्टमेंट पर नागरिक अकाउंट खुलवा सकते हैं। अधिकतम निवेश की कोई लिमिट नहीं होती। यह एक वन टाइम इनवेस्टमेंट स्कीम है, जिसमें एक तय अवधि के बाद पैसा डबल हो जाता है। यदि आप स्कीम के तहत यदि आप 5 लाख रुपये का निवेश करते हैं तो रिटर्न में आपको 10 लाख रुपये मिलते हैं।

इस योजना का लाभ उठाने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष होनी चाहिए। सिंगल और ज्वाइंट अकाउंट खुलवाने की सुविधा भी उपलब्द होती है। माता-पिता या अभिभावक की देखरेख में नाबालिग भी स्कीम का फायदा उठा सकते हैं। टैक्स छूट की सुविधा भी मिलती है। साथ ही खाते को ट्रांसफर भी किया जा सकता है।

स्कीम के तहत अकाउंट खुलवाने के लिए कुछ दस्तावेज बेहद जरूरी होते हैं। लिस्ट में केवाईसी प्रक्रिया के लिए पहचान प्रमाण, पैन कार्ड, आधार कार्ड, वोटर आइडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, केवीपी आवेदन पत्र, जन्म प्रमाण पत्र और एड्रेस प्रूफ शामिल है।

(Disclaimer: इस लेख का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। MP Breaking News किसी भी योजना में निवेश करने की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews