Post Office Scheme: महिलाओं को लखपति बना देगी ये स्कीम, हर दिन करें 275 रुपये का निवेश, मिलेगा 7.50% ब्याज

post office scheme

Post Office Scheme: पोस्ट ऑफिस के जरिए भारत सरकार ने महिलाओं के लिए खास और नई स्कीम शुरू की है। योजना का नाम महिला सम्मान बचत पत्र योजना है। योजना के तहत 7.50 फीसदी का ब्याज मिलता है। इसमें अधिकतम 2 लाख रुपये तक का निवेश कर सकते हैं। लड़कियां और महिलायें अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस के ब्रांच या सरकारी बैंक जाकर योजना के लिए अकाउंट खुलवा सकती हैं। मात्र 1000 रुपये के निवेश से खाता खुलवाया जा सकता है।

योजना के बारे में

1 अप्रैल यानि आज से भारत सरकार की यह खास योजना एक्टिव हो चुकी है। जिसका लाभ सभी भारतीय महिला या लड़की उठा सकती हैं। विदेशी या NRI महिलाओं को स्कीम के लिए अकाउंट खुलवाने की अनुमति नहीं होगी। यह डाकघर की वन टाइमिंग स्कीम है। स्कीम 2 सालों में मैच्योर होती है। लेकिन खाताधारकों को मैच्योरिटी से पहले पैसा निकाल सकते हैं। खाते को खोलने के एक साल बाद और मैच्योरिटी पूरी होने से पहले पैसा निकालने की अनुमति होगी। स्थिति अनुकूल ना होने पर खाता बंद भी करवाया जा सकता है।

ये है कैलकुलेशन

1000 रुपये का निवेश करने पर दो साल बाद 1155 रुपये का रिटर्न मिलेगा। 50,000 रुपये जमा करने पर मैच्योरिटी के बाद 57,781 रुपये मिलेगा। 1.50 लाख रुपये जमा करने पर 1 लाख 15 हजार 562 रुपये का रिटर्न मिलता है। वहीं 2 लाख रुपये जमा करने पर 2,31, 125 रुपये मिलेगा। इस हिसाब से यदि आप लगातार 2 सालों तक हर दिन करीब 275 रुपये का निवेश करते हैं। तो आपको मैच्योरिटी के बाद 2 लाख 31 हजार 125 रुपये का रिटर्न मिलेगा। जिसमें 31 हजार 125 रुपये ब्याज राशि होगी।

(Disclaimer: इस लेख का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। MP Breaking News किसी भी योजना में निवेश करने की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews