Post Office Scheme: पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से बनेगा 2 लाख का फंड, सिर्फ 100 रुपये का करें निवेश, जानें डीटेल

Post Office Scheme: पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से बनेगा 2 लाख का फंड, सिर्फ 100 रुपये का करें निवेश, जानें डीटेल

Post Office Scheme: पोस्ट ऑफिस की योजनाएं ऐसी है, जिसमें थोड़े निवेश में अच्छा रिटर्न मिलता है। इन योजनाओं में थोड़े रुपये इन्वेस्ट करके समय के साथ अच्छा-खासा फंड कलेक्ट हो जाता है। पोस्ट ऑफिस ऐसी कई स्मॉल सेविंग्स स्कीम की सुविधा भी देता है। इन्हीं योजनाओं में से एक पोस्ट ऑफिस की रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम है (Post Office Reccuring Deposite Account Scheme) है। पोस्ट ऑफिस की ऑफिशियल वेबसाईट के मुताबिक इस स्कीम में निवेशकों को मात्र 100 रुपये का निवेश हर दिन करना होता है। और करीब 5 सालों में 2 लाख रुपये से ज्यादा का फंड कलेक्शन हो जाता है।

100 रुपये के निवेश से करें शुरुआत

यदि आप भी पोस्ट ऑफिस की योजनाओं में रुचि रखते हैं और इन्वेस्ट करने की इच्छा रखते हैं, तो रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम आपके लिए बेस्ट ऑप्शन बन सकता है। इस स्कीम में 5.8 फीसदी का सलाना ब्याज दर मिलता है। निवेशक आसानी से मात्र 100 रुपये के निवेश से अकाउंट खुलवा सकते हैं। उसके बाद 10-10 की मल्टीपल में निवेश करना होता है। बता दें की इसकी स्कीम में इन्वेस्ट करने की कोई लिमिट भी नहीं होती, निवेशक अपनी इच्छा से पैसे जमा कर सकते हैं। यदि निवेशक हर दिन 100 रुपये का निवेश करता है तो हर महीने करीब 3000 रुपये की राशि जमा होती है। इस हिसाब से पूरे 5 साल में यह राशि 2.10 लाख रुपये तक हो जाती है। ब्याज की कुल राशि 29,089 रुपये होता है।

मिलती है लोन की सुविधा

इस स्कीम में सिंगल और जॉइन्ट दोनों तरह का अकाउंट खुलवाया जा सकता है। स्कीम को मैच्योर होने में 5 साल का समय लगता है। इतना ही नहीं निवेशक् इस योजना के आधार पर लोन भी ले सकते हैं। 12 इन्स्टॉल्मेन्ट पूरी करने के बाद जितनी रकम आप जमा करते हैं, उसका 50 फीसदी तक का लोन आप ले सकते हैं। हालांकि की लोन की ब्याज दर 2 फीसदी से अधिक का होता है।

Disclaimer: इस खबर का उद्देश्य केवल शिक्षित करना है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज किसी भी स्कीम या योजना में निवेश करने की सलाह नहीं देता है। किसी भी स्कीम में निवेश करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews