Post Office Scheme: पोस्ट ऑफिस ये स्कीम है शानदार, मिलता है 35 लाख का रिटर्न, मात्र 50 रुपये का करें निवेश, यहाँ जानें

Post Office Scheme: पोस्ट ऑफिस ये स्कीम है शानदार, मिलता है 35 लाख का रिटर्न, मात्र 50 रुपये का करें निवेश, यहाँ जानें

Post Office Scheme: इंडिया पोस्ट ऑफिस कई योजनाओं को चलाता है। ये योजनाएं निवेश के लिए सुरक्षित और फायदेमंद विकल्प मानी जाती हैं। वर्तमान में डाकघर कई योजनाओं पर बेहद ही आकर्षक ब्याज भी देता है। कुछ स्कीम्स तो ऐसी हैं जिन पर 8 फ़ीसदी से अधिक ब्याज मिल रहा है। ऐसे ही एक खास योजना के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं, जिसमें करीब 35 लाख रुपये का रिटर्न मिलता है। इस योजना का नाम “ग्राम सुरक्षा स्कीम” है। जो खासकर ग्रामीण क्षेत्र में रह रहे लोगों के लिए चलाई जाती है

इस योजना में प्रतिमाह 1500 रुपये का निवेश करना होता है। इस हिसाब से प्रतिदिन 50 रुपये का निवेश किया जाता है। 19 साल से लेकर 55 साल की आयु का देश का कोई भी व्यक्ति स्कीम का लाभ उठा सकता है। स्कीम के तहत लोन की सुविधा मिलती है साथ ही 3 साल के बाद इसे सरेंडर करने की सुविधा भी उपलब्ध है।

योजना के तहत निवेश की सीमा अधिकतम 10,000 रुपये होती है। यदि कोई व्यक्ति 19 साल का व्यक्ति स्कीम में निवेश करता है और 80 साल की उम्र तक के लिए 10 लाख रुपये की पॉलिसी खरीदता है, तो 55 सालों तक हर महीने उसे 1555 रुपये का भुगतान करना होता है। इस हिसाब से उसे मैच्योरिटी पर 30 लाख 60 हजार रुपये की रकम मिलती है। 58 साल के निवेश पर 33 लाख से अधिक का रिटर्न मिलता है। 60 साल के लिए निवेश करने पर 34 लाख 60 हजार रुपये रिटर्न मिलता है।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। MP Breaking News किसी भी योजना में निवेश की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews