Post Office Scheme: पोस्ट ऑफिस की FD में करें निवेश, कम समय में मिलेगा ज्यादा रिटर्न, 7.5% तक है ब्याज दर

Post Office Scheme: पोस्ट ऑफिस की FD में करें निवेश, कम समय में मिलेगा ज्यादा रिटर्न, 7.5% तक है ब्याज दर

Post Office Scheme: फिक्स्ड डिपॉजिट को निवेश का सुरक्षित और बेहतरीन विकल्प माना जाता है। बैंकों की तरह पोस्ट ऑफिस भी एफडी (FD Schemes) योजनाओं की सेवा प्रदान करता है, जिसे टाइम डिपॉजिट (Time Deposit) के नाम से जाना जाता है। हाल ही में सरकार ने टाइम डिपॉजिट के ब्याज दरों में वृद्धि की है। जिससे निवेशकों को इनवेस्टमेंट पर पहले से ज्यादा ब्याज मिल रहा है।

पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट स्कीम के तहत एक निश्चित अवधि के लिए निवेशक पैसा जमा कर सकते हैं। जमा राशि पर गारंटी के साथ रिटर्न मिलता है। एकमुश्त जमा की गई राशि पर चक्रवृद्धि ब्याज मिलता है। इंटरेस्ट रेट जमाकर्ताओं द्वारा चयनित टाइम डिपॉजिट के प्रकार पर निर्भर करता है। अलग-अलग अवधि के लिए ब्याज दरें भी अलग होती हैं। निवेशक ब्याज का मासिक या त्रैमासिक भुगतान या पुनर्निवेश का ऑप्शन चुन सकते हैं। बता दें कि आयकर अधिनियम 1961 की धारा 80सी के तहत 7 दिनों से लेकर 5 सालों की टाइम डिपॉजिट पर 1.5 रुपये तक का टैक्स छूट मिलता है।

वर्तमान में डाकघर की एक साल की एफडी पर 6.9 फीसदी ब्याज प्रदान कर रहा है। 2 साल के निवेश ओर 7 फीसदी ब्याज मिल रहा है। वहीं तीन साल के एफडी पर 7 फीसदी और 5 साल के टाइम डिपॉजिट पर 7.5 फीसदी का ब्याज मिल रहा है। योजना से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आप पोस्ट ऑफिस की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। MP Breaking News किसी भ योजना या स्कीम में निवेश की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews