Post Office Scheme: पोस्ट ऑफिस की ये धांसू स्कीम कर देगी आपका पैसा डबल, जानें निवेश का सही तरीका

Post Office Scheme: भारत सरकार पोस्ट ऑफिस के जरिए कई बचत योजनाएं (Saving Schemes) चलाती है। डाकघर द्वारा बच्चों से लेकर बुजुर्गों के लिए एक खास योजना है। इन्हीं योजनाओं में से एक “किसान विकास पत्र योजना” है। देश के नागरिक मात्र 1000 रुपये के निवेश से खाता खुलवा सकते हैं। स्कीम को लॉंग टर्म निवेश के लिए बेहतर विकल्प माना जाता है, इसमें वर्तमान में आकर्षक ब्याज मिल रहा। है। योजना में सही से निवेश करने पर निवेशकों का पैसा भी दोगुना भी हो सकता है।

वर्तमान में केवीपी स्कीम पर 7.5 फीसदी सलाना ब्याज मिल रहा है निवेश की न्यूनतम राशि 1000 रुपये हैं। वहीं अधिकतम राशि निर्धारित नहीं होती। निवेशक अपनी इच्छा के अनुसार निवेश कर सकते हैं। 9 साल 7 महीने इन्वेस्ट करने पर मैच्योरिटी के दौरान दोगुना रिटर्न मिलता है। इसका मतलब यह है कि यदि कोई व्यक्ति एक बार 4 लाख रुपये का निवेश करता है, तो उससे 115 महीने के बाद 8 लाख रुपये का रिटर्न मिलता है।

किसान विकास पत्र योजना के तहत इनकम टैक्स अधिनियम 1961 की धारा 80 सी के अंतर्गत 1.5 लाख रुपये तक टैक्स छूट की सुविधा भी मिलती है। योजना को आसानी से एक पोस्ट ऑफिस या बैंक से दूसरे पोस्ट ऑफिस या बैंक तक ट्रांसफर किया जा सकता है।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। MP Breaking News किसी भी योजना या स्कीम में निवेश की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews