Post Office Scheme: इस स्कीम में मिलेगा पहले से भी ज्यादा ब्याज, मात्र 100 रुपये से करें शुरुआत, होगा तगड़ा मुनाफा

Post Office Scheme: इस स्कीम में मिलेगा पहले से भी ज्यादा ब्याज, मात्र 100 रुपये से करें शुरुआत, होगा तगड़ा मुनाफा

Post Office Scheme: पोस्ट ऑफिस नागरिकों कॉ सुरक्षित और फायदेमंद निवेश का ऑप्शन देता है। जिसके लिए कई योजनाएं भी उपलब्ध हैं। इन्हीं में से एक रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम (RD Scheme) है। इस स्कीम का लाभ बच्चों से लेकर बड़े तक उठा सकते हैं। हाल ही में सरकार ने ब्याज दरों में इजाफा करने का ऐलान भी कर दिया है। इसका मतलब है अब निवेशकों को पहले से भी ज्यादा मुनाफा होगा। 30 जून 2023 तक के लिए ब्याज दरें 6.2 फीसदी हैं।

योजना 5 से लेकर 10 सालों में मैच्योर होती है। आप अपनी सहूलियत के हिसाब से इनवेस्टमेंट कर सकते हैं। कोई भी भारतीय नागरिक मात्र 100 रुपये से आरडी स्कीम के लिए अकाउंट खुलवा सकता है। बाद में 10 रुपये के मल्टीपल में इसे बढ़ाया भी जा सकता है। पहली बार में खाता 5 सालों के लिए खुलता है। लेकिन मैच्योरिटी पूरी होने के बाद निवेशक इसे एक्सटेन्ड भी करवा सकता है। अकाउंट में डिपॉजिट रकम पर जो भी ब्याज बनता है, उसे हर तिमाही के अंत में जोड़ा जाता है।

नेशनल सेविंग्स रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम में एडवांस डिपॉजिट की सुविधा भी उपलब्ध होती है। जिसमें आप 12 महीनों  के लिए भी पैसा एक साथ जमा कर सकते हैं। मान लीजिए यदि कोई निवेशक एक साथ 1 लाख रुपये का निवेश सकता है। फिर उसे 6.2 फीसदी ब्याज मिलता है। मैच्योरिटी पूरी होने पर उसे 70,43,272 रुपये का रिटर्न मिलेगा। जिसमें से 10,43,272 रुपये केवल इंटरेस्ट होगा। बता दें कि  इस स्कीम में चक्रवृद्धि ब्याज का फॉर्मूला लागू होता। 30 जून के बाद सरकार ब्याज दरों की समीक्षा करके इसमें फिर से बदलाव कर सकता है।

(Disclaimer: इस लेख का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। MP Breaking News किसी भी योजना में निवेश करने की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews