Post Office Scheme: बदल गए इन 2 योजनाओं के नियम, अब होगा ज्यादा मुनाफा, मिलेगा तगड़ा रिटर्न

Post Office Scheme: बदल गए इन 2 योजनाओं के नियम, अब होगा ज्यादा मुनाफा, मिलेगा तगड़ा रिटर्न

Post Office Scheme: पोस्ट ऑफिस द्वारा भारत सरकार नागरिकों को कई योजनाओं का लाभ देती है। जिसमें निवेश करके आप अच्छा-खासा रिटर्न पा सकते हैं। इन स्कीम्स में मंथली इनकम स्कीम और सीनियर सिटीजंस सेविंग्स स्कीम भी शामिल है। दोनों ही योजनाओं के नियम में बड़ा बदलाव हुआ है। बजट 2023-24 की भाषण के समय वित्तमंत्री ने इन योजनाओं को लेकर भी बड़ा ऐलान किया है। यदि आप भी इन सेविंग स्कीम से जुड़े हैं तो यह खबर आपके बहुत काम आ सकती है।

वरिष्ठ नागरिक बचत योजना में हुआ अहम बदलाव

केन्द्रीय सरकार ने इस योजना के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। निवेश की अधिकतम राशि को 15 लाख रुपये से बढ़ाकर 30 लाख रुपये कर दिया गया है। अब लाभार्थियों को इससे और भी फायदा होगा। इस फैसले के बाद स्कीम पर मैच्योरिटी के बाद शानदार रिटर्न मिलेगा। आप मैच्योरिटी के बाद इसे तीन साल के लिए एक्स्टेन्ड भी कर सकते हैं। इसके तहत 8% का ब्याज मिलता है, जिसमें हाल में वृद्धि की गई थी।

मंथली इनकम स्कीम

पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम में भी भारत सरकार द्वारा बड़ा बदलाव किया गया है। अब निवेशक इसके तहत डबल इनवेस्टमेंट कर सकते हैं। सिंगल अकाउंट पर जहां पहले निवेश की अधिकतम सीमा 4.5 लाख थी, उसे बढ़ाकर 9 लाख रुपये कर दिया हैं। वहीं डबल अकाउंट के लिए लिमिट 18 लाख हो चुकी हो। योजना के तहत 7.1 फीसदी का ब्याज मिलता है।

(Disclaimer: इस खबर का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। MP Breaking News किसी भी योजना में निवेश करने की सलाह नहीं देता है। विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews