Post Office Scheme: पोस्ट ऑफिस की इन 5 योजनाओं पर नहीं लगता टैक्स, मिलता है लाखों का रिटर्न, जानें डीटेल

Post Office Scheme: पोस्ट ऑफिस की इन 5 योजनाओं पर नहीं लगता टैक्स, मिलता है लाखों का रिटर्न, जानें डीटेल
Post Office Scheme: पोस्ट ऑफिस की कई योजनाओं ऐसी हैं, जिसमें ना केवल शानदार मुनाफा और सुरक्षा का ऑप्शन मिलता है। बल्कि अन्य कई सुविधाएं भी मिलती हैं। डाकघर की ऐसी कई योजनाएं हैं, जो बहुत प्रसिद्ध है इन योजनाओं में रिटर्न की गारंटी के साथ-साथ टैक्स छूट की फ़ैसिलिटी भी मिलती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी ही ऐसी योजनाओं के बारे मे बताने जा रहे हैं।

सुकन्या समृद्ध योजना

सुकन्या समृद्धि योजना डाकघर की प्रसिद्ध योजनाओं में से एक है। यह योजना भारत सरकार द्वारा बालिकाओं के लिए चलाई जाती है। इस योजना में 7.6 फीसदी का ब्याज मिलता है, जिसके लिए 10 साल तक के बच्चियाँ  आवेदन कर सकती हैं। इसकी में स्कीम में इनकम टैक्स ऐक्ट 80c से तहत टैक्स छूट की सुविधा भी मिलती है। साथ में अच्छा खासा रिटर्न मिलता है।

पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम

पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम शानदार योजनाओं में से एक है। इसमें इन्वेस्ट करने पर ना सिर्फ अच्छा ब्याज मिलता है बल्कि आपको अच्छा रिटर्न भी मिलता है। इस स्कीम के तहत टैक्स छूट की सुविधा मिलती है। लेकिन केवल 4.5 लाख से अधिक का निवेश नहीं किया जा सकता है।

पब्लिक प्रोविडेंट फंड

पब्लिक प्रोविडेंट फंड भी बेहतरीन योजनाओं में से एक है। 15 सालों के लिए इसमें निवेश करना आपके लिए अच्छा ऑप्शन बन सकता है। इसकी ब्याज दर 7.1 फीसदी होती है। इसपर भी टैक्स छूट की सुविधा मिलती है।

नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट

नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट भी भारत सरकार द्वारा चलाई जाने वाली योजना है। यह 5 सालों में मैच्योर हो जाती है। साथ में 7 फीसदी का बयाज भी मिलता है। इसमें निवेशक 100 रुपये से निवेश कर सकते हैं।  इसमें भी टैक्स छूट की सुविधा दी जाती है।

सीनियर सिटीजन स्कीम

सीनियर सिटीजन स्कीम वरिष्ठ नागरिकों के लिए चलाई जाती है। जो 5 सालों में मैच्योर होती है। इसके लिए हजार रुपए से निवेश शुरू किया जा सकता है। इसका 8 फीसदी का ब्याज मिलता है, लेकिन 15 लाख से अधिक का निवेश इस स्कीम के तहत नहीं किया जा सकता है।

Disclaimer: इस खबर का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज किसी भी योजना में निवेश करने की सलाह नहीं देता। यह जोखिम भरा हो सकता है। विशेषज्ञों से सलाह जरूर लें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews