Post Office Scheme: पोस्ट ऑफिस की ये 5 स्कीम देती है आकर्षक ब्याज दर, मिलता है शानदार रिटर्न, जानें डिटेल्स

Post Office Scheme: पोस्ट ऑफिस की ये 5 स्कीम देती है आकर्षक ब्याज दर, मिलता है शानदार रिटर्न, जानें डिटेल्स

Post Office Scheme: इंडिया पोस्ट ऑफिस कई शानदार योजनाओ की सुविधाओं देता है। जिनमें रिटर्न भी तगड़ा होता है। यदि आप भी इन स्कीम में निवेश करने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके काम की साबित हो सकती है। कुछ योजनाएं ऐसी है, जिसमें अच्छा-खासा ब्याज दर मिलता है। जिसके कारण कमाई की संभावना भी बढ़ जाती है। आइए 5 ऐसे स्कीम के बारे में जाने, जिसमें ब्याज दर बहुत अधिक होती है।

नेशनल सेविंग्स रेकरिंग डिपॉजिट अकाउंट

इस योजना के तहत निवेशकों को 5.0% का ब्याज मिलता है। इसके लिए आपको मात्र 100 रुपये का निवेश करना होता है। आगे 10 के मल्टीपल में इन्वेस्ट किया जा सकता है। यह स्कीम पूरे 5 साल की अवधि के लिए होती है। इसमें मुनाफा भी काफी अच्छा होता है।

पोस्ट ऑफिस सेविंग्स अकाउंट

इस स्कीम के तहत 4% का ब्याज सलाना मिलता है। इसके लिए जॉइन्ट अकाउंट भी खुलवा जा सकता है। अकाउंट खुलवाने की न्यूनतम राशि 500 रुपये होती होती है। वहीं अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं होती।

नेशनल सेविंग्स मंथली इन्कम अकाउंट 

इस योजना के लिए निवेश मात्र 1000 रुपये का इन्वेस्ट करके खाता खुलवा सकते है, निवेश की अधिकतम सीमा 4.5 लाख रुपये होती है। इसके लिए जॉइन्ट अकाउंट खुलवा सकते हैं। जॉइन्ट अकाउंट के लिए निवेश की अधिकतम राशि 9 लाख रुपये होती है। इस स्कीम में 6.6% का सलाना ब्याज मिलता है।

सीनियर सिटीजंस सेविंग स्कीम

पोस्ट ऑफिस की यह स्कीम वरिष्ट नागरिकों के लिए शुरू की गई है, इसमें ब्याज दर काफी अच्छा होता है। सालाना 7.6% का ब्याज मिलता है। 60 साल या उससे अधिक उम्र के नागरिक आवेदन कर सकते हैं। निवेश की न्यूनतम राशि 1000 रुपये और अधिकतम राशि 15 लाख रुपये होते हैं।

पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट स्कीम

इस ईजन के तहत स्कीम की अलग-अलग अवधि के लिए ब्याज दर भी अलग होती है। 4 साल के अवधि पर 6.7% का ब्याज मिलता है। इस योजना में निवेश करने लिए निवेशकों को 1000 रुपये का इनवेस्टमेंट करना होता है।

Disclaimer: इस खबर का उद्देश्य केवल शिक्षित करना है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज किसी भी स्कीम में निवेश करने की सलाह नहीं देता। विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews