Post Office Scheme: पोस्ट ऑफिस की यह देती है सबसे ज्यादा ब्याज, मिलता है शानदार रिटर्न, करें 1000 रुपये का निवेश

प्रदेश में कई महीनों से वेतन को तरस रहे NHM संविदा आउट सोर्स स्वास्थ्य कर्मचारी

Post Office Scheme: पोस्ट ऑफिस की योजनाएं सुरक्षित होने के साथ तगड़ा रिटर्न भी देती है। कुछ ऐसी स्कीम भी जिसमें एफडी से ज्यादा ब्याज मिलता है। साथ ही अन्य कई सुविधाओं का भी लाभ होता है। इसी प्रकार के योजना में एक “सीनियर सिटीजंस सेविंग स्कीम” है। यदि आप भी अपने रिटायरमेंट के बाद सुरक्षित और बेहतर जीवन चाहते हैं, तो यह आपके लिए बेस्ट ऑप्शन बन सकता है। इस स्कीम डाकघर द्वारा वरिष्ट नागरिकों के लिए दी जाती है।

ये है कैलकुलेशन

केंद्र सरकार भी योजना में अपडेट करते रहती है। हाल ही में इसके ब्याज दरों में इजाफा किया गया था। यह योजना 7.6 फीसदी ब्याज दर के साथ आपको शानदार रिटर्न भी देती है। इस स्कीम के तहत निवेश पाँच सालों में 14 लाख रुपये तक का फंड कलेक्ट कर सकते हैं। 60 साल या उससे अधिक की उम्र वाले लोग इसमें निवेश करने के पात्र होते हैं। इस योजना के लिए आप मात्र 1000 रुपये में अपना अकाउंट खुलवा सकते हैं। निवेश की अधिकतम राशि 15 लाख रुपये होती है। निवेशक अपने खाते में इससे ज्यादा की राशि नहीं रख सकते हैं।

मिलती है टैक्स से छूट

यदि आप एक मुश्त में 10 लाख रुपये इन्वेस्ट करते हैं सलाना 7.6 ब्याज दरों के साथ 5 साल में यह राशि 15 लाख रुपये तक पहुँच जाती है। यानि इस स्कीम में आपको ब्याज के रूप में 4 लाख से अधिक का मुनाफा होता है। इसमें ब्याज राशि 10,000 रुपये सलाना होती है। साथ ही निवेश पर “टैक्स एक्ट सेक्शन 80C” के तहत टैक्स से छूट भी मिलती है। यह योजना 5 साल में मैच्योर हो जाती है। मैच्योरिटी के बाद भी निवेशक इसे तीन साल के लिए एक्सटेन्ड कर सकते हैं। इसके लिए आपको पोस्ट ऑफिस को आवेदन करना होता है।

Disclaimer: इस खबर का उद्देश्य केवल शिक्षित करना है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज किसी भी स्कीम या योजना में निवेश की सलाह नहीं देता। कहीं भी निवेश करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews