Post Office Scheme: कमाल की है पोस्ट ऑफिस की यह स्कीम, मिलता है बैंक से ज्यादा फायदा, 1000 रुपये से शुरू करें निवेश

Post Office Scheme: कमाल की है पोस्ट ऑफिस की यह स्कीम, मिलता है बैंक से ज्यादा फायदा, 1000 रुपये से शुरू करें निवेश

Post Office Scheme: पोस्ट ऑफिस में निवेश करना बचत और फायदे वाला ऑप्शन होता है। पोस्ट ऑफिस द्वारा कई स्कीम की सुविधा दी जाती है, जिसमें तगड़ा फायदा होता है। ऐसी ही योजनाओं में से एक “पोस्ट ऑफिस फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम” है। यह सुरक्षित और फायदेमंद स्कीम में से एक है। इस स्कीम से न निवेशकों को शानदार मुनाफा होता है, जिसकी गारंटी खुद सरकार देती है। इस एफडी स्कीम में ढेरों सुविधाएं मिलती है। इसके लिए अप्लाइ करना भी बेहद आसान होता है।

यदि आप पोस्ट ऑफिस में निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए “पोस्ट ऑफिस एफडी स्कीम” अच्छा ऑप्शन बन सकती है। आप इस स्कीम में ब्याज दर काफी अच्छा-खासा मिलता है। निवेश मात्र 1000 रुपये के निवेश से शुरुआत कर सकते हैं। ऑनलाइन, चेक और कैश के जरिए आप निवेश कर सकता है। निवेशक जॉइन्ट अकाउंट भी बनवा सकते हैं। इतना ही निवेशक अपनी मर्जी के 1 से अधिक एफडी भी करवाने के पात्र होते हैं। इस स्कीम के तहत पोस्ट ऑफिस से एफडी को दूसरे पोस्ट ऑफिस में ट्रांसफर करना बेहद आसान होता है।

5 साल की अवधि पूरी होने पर टैक्स छूट की सुविधा भी मिलती है। बता दे की इस स्कीम में अधिकतम राशि की कोई सीमा नहीं होती। बात ब्याज की करें तो स्कीम में 7 दिनों से एक साल होने पर 5.50 फीसदी ब्याज मिलता है। 1-2 साल की एफडी पर भी 5.50 फीसदी का ब्याज दर मिलता है। वहीं तीन होने पर तक की इस एफडी स्कीम में 5.50 फीसदी फीसदी से अधिक का ब्याज मिलता है।

Disclaimer: इस खबर का उद्देश्य केवल शिक्षित करना है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज किसी भी योजना या स्कीम में निवेश करने की सलाह नहीं देता।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews