Post Office Scheme: पोस्ट ऑफिस की यह स्कीम देगी शानदार मुनाफा, मिलेगा 34 लाख का रिटर्न, 50 रुपये से शुरू करें निवेश

Post Office Scheme: पोस्ट ऑफिस की यह स्कीम देगी शानदार मुनाफा, मिलेगा 34 लाख का रिटर्न, 50 रुपये से शुरू करें निवेश

Post Office Scheme: इंडिया पोस्ट कई शानदार योजनाओं की सुविधा देता है। ये स्कीम ना सिर्फ अच्छा-खासा रिटर्न देते बल्कि कई अन्य सुविधाएं भी देते हैं। यदि आप भी इस तरह की योजना की तलाश कर रहे हैं तो आपके बेस्ट “ग्राम सुरक्षा स्कीम” अच्छा ऑप्शन बन सकता है। यह स्कीम सुरक्षित होने के साथ-साथ मुनाफा देने वाली भी होती है। इस योजना का लाभ 19 से 55 साल की आयु के बीच कोई भी भारतीय नागरिक उठा सकता है।

इतने रुपये से शुरू करें निवेश

पोस्ट ऑफिस द्वारा दी जाने वाली इस योजना में ज़ीरो रिस्क होता है। ग्राम सुरक्षा स्कीम में हर महीने 1500 रुपये की राशि जमा करनी होती है। इसमें न्यूनतम बीमा राशि 10000 रुपये से लेकर 10 लाख रुपये तक होती है। हर महीने 1500 रुपये के हिसाब से निवेशकों को प्रतिदिन 50 रुपये का इन्वेस्टमेंट करना होता है। नियमित तौर पर निवेश करने पर कुछ सालों में 30-35 लाख रुपये रिटर्न मिल सकता है। निवेशक राशि का भुगतान मासिक, त्रैमासिक, अर्धवार्षिक और वार्षिक प्रीमियम में कर सकते हैं। इतना ही नहीं ग्राहकों को इस योजना के तहत लोन की सुविधा भी मिलती है। अपनी मर्जी से आप योजना को 3 साल में सरेंडर भी कर सकते हैं।

ये है कैलकुलेशन

यदि कोई व्यक्ति ग्राम सुरक्षा स्कीम में 19 साल की उम्र में निवेश करता है और 10 लाख की पॉलिसी खरीदता है, उसे 55 साल के लिए हर महीने 1515 रुपये के निवेश पर 31.60 लाख रुपये का रिटर्न मिलता है। 58 साल के लिए प्रतिमाह 1463 रुपये के निवेश पर 33.40 लाख रुपये का मुनाफा होता है। और 60 साल के लिए 1411 रुपये के मासिक प्रीमियम पर 34.60 लाख रुपये का फायदा होता है।

Disclaimer: इस खबर का उद्देश्य केवल शिक्षित करना है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज किसी भी योजना या स्कीम में निवेश करने की सलाह नहीं देता। इसमें जोखिम हो सकता, इसलिए विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews