Post Office Scheme: इस स्कीम ने बनाया निवेशकों को दीवाना, 2 दिन में खुले लाखों अकाउंट, डबल होगा पैसा

Post Office Scheme: इस स्कीम ने बनाया निवेशकों को दीवाना, 2 दिन में खुले लाखों अकाउंट, डबल होगा पैसा

Post Office Scheme: पोस्ट ऑफिस के जरिए भारत सरकार कई योजनाएं चलाती है। ये योजनाएं बचत का बेहतरीन तरीका भी होते है। इन्हीं में से एक योजना नागरिकों को खूब पसंद इस महीने मात्र दो दिनों में लोगों ने 10 से ज्यादा खुलवाए गए है। जिस बात की जानकारी केन्द्रीय रेल, संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्विट करके दी है। जिसके लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने भी भारतीय डाक को बधाई दी है। इस खास योजना का नाम “सुकन्या समृद्धि योजना”।

2 दिनों में खुले 10 लाख अकाउंट

हाल ही में आए आंकड़ों के मुताबिक हर साल औसतन पूरे देश में 33 लाख अकाउंट इस स्कीम के लिए खोले जाते हैं। 1 फरवरी से लेकर 8 फरवरी तक आजादी का अमृत महोत्सव और अमृत काल की शुरुआत के अवसर पर 7.5 लाख खाते का टारगेट लेकर पूरे देश में डाकघर द्वारा सकन्या समृद्धि योजना के तहत अकाउंट खुलवाने के लिए एक अभियान चलाया गया है। केवल 9 और 10 फरवरी को ही 10,90,000 अकाउंट लोगों ने खुलवाए हैं।

स्कीम बना देगी लखपति

बता दें कि सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के लिए खासकर भारत सरकार द्वारा चलाई जाती है। जिसके लिए 10 साल की उम्र या उससे कम उम्र की बेटियों का खाता स्कीम के तहत खुलवाया जा सकता है। माता-पिता अपनी बेटियों के नाम से अकाउंट खुलवा सकते हैं। इसके तहत 7.6 फीसदी का ब्याज मिलता है। साथ ही इनकम टैक्स छूट की सुविधा भी मिलती है। यदि आप हर महीने खाते में 3000 रुपये का निवेश करते हैं तो मैच्योरिटी के बाद आपको 16 लाख रुपये मिलते हैं।

(Disclaimer: इस लेख का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। MP Breaking News किसी भी योजना में निवेश करने की सलाह नहीं देता। विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews