Post Office Scheme: पोस्ट ऑफिस की यह स्कीम है सुरक्षित, मिलती है रिटर्न की गारंटी,1000 रुपये करें इन्वेस्ट

Post Office Scheme: पोस्ट ऑफिस की यह स्कीम है सुरक्षित, मिलती है रिटर्न की गारंटी,1000 रुपये करें इन्वेस्ट

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। पोस्ट ऑफिस की कई स्कीम ऐसी स्कीम है, जो रिटर्न की गारंटी देती है। साथ ही काफी सुरक्षित होती है। इन योजनाओं (Post Office Scheme) में कुछ रुपयों का निवेश करके आप बेहतरीन कमाई कर सकते हैं। यदि आप भी पोस्ट ऑफिस में निवेश करने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काम की साबित होगी। यदि आप पोस्ट की योजनाओं में इन्वेस्ट करके मोटी रकम पाना चाहते हैं तो आपके लिए नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट स्कीम शानदार योजना है।

यह पोस्ट ऑफिस की स्मॉल सेविंग स्कीम एक भाग है, जो एक सरकारी और सुरक्षित स्कीम है। इन स्कीम में कम से कम 5 साल का लॉक-इन पीरियड के लिए निवेश होता है। 5 साल पूरा होने पर निवेशक अपना पैसा निकाल सकते हैं। इस स्कीम में सिंगल अकाउंट तो खुलवा ही सकते हैं, लेकिन इस योजना के लिए दो लोग मिलकर भी जॉइन्ट अकाउंट खुलवा सकते हैं। हालांकि मैच्योरिटी का पैसा केवल एक निवेशक को ही मिलता है।

पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में 6.8% का ब्याज दर मिलता है। इस स्कीम में निवेश करने की न्यूनतम राशि 1000 रुपये होती है। बता दें की इस योजना में 100 के मल्टीपल में इन्वेस्ट कर सकते हैं। इस योजना में निवेश करने के लिए कोई भी अधिकतम लिमिट नहीं होती। हर साल 1.5 लाख तक का निवेश करने पर टैक्स स छूट भी मिलता है।

Disclaimer: इस खबर का उद्देश्य केवल शिक्षित करना है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज किसी भी योजना या स्कीम में निवेश करने की सलाह नहीं देता। योजना में निवेश करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews