Post Office Scheme: पोस्ट ऑफिस की यह स्कीम देगी तगड़ा रिटर्न, कुछ समय में होगा बंपर लाभ, यहाँ जानें डीटेल

Post Office Scheme: पोस्ट ऑफिस की यह स्कीम देगी तगड़ा रिटर्न, कुछ समय में होगा बंपर लाभ, यहाँ जानें डीटेल

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। इंडिया पोस्ट ऑफिस (Post Office Scheme) कई ऐसी बचत योजनाएं देता है, जिसमें बहुत ज्यादा रिटर्न मिलता है। आज हम आपको ऐसी ही योजना के बारे में बताने जा रहे हैं, जो एक प्रकार की एफडी की तरह ही होती। जिसके अलग-अलग अवधि पर अलग ब्याज दर भी मिलती है। इस योजना का नाम पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट स्कीम है। इस स्कीम में जिसमें थोड़ा पैसा कुछ वक्त के लिए लगाने पर बंपर रिटर्न मिलता है। इस योजना में निवेश करने से बंपर मुनाफा भी हो सकता है। इस बचत की ब्याज दर अलग-अलग अवधि के लिए अलग निर्धारित की जाती है।

यह भी पढ़ें…इंदौर में स्विगी डिलीवरी बॉय की हड़ताल, नहीं आएगा आर्डर करने पर खाना, ये है बड़ी वजह

ग्राहक इस स्कीम में कम से कम एक साल के लिए निवेश कर सकते हैं। वहीं अधिकतम निवेश की अवधि 5 साल होती है।इस स्कीम का लाभ उठाने के लिए निवेशक को न्यूनतम 1 हजार रुपए जमा राशि का खाता खोल सकते हैं। उसके बाद मनचाही राशि मनचाही राशि का निवेश कर सकते हैं। इस स्कीम में निवेशक केवल 100 के मल्टीपल में ही निवेश कर सकते है। वहीं इसमें इन्वेस्ट करने की कोई अधिकतम सीमा नहीं है।

यह भी पढ़ें…Samsung Galaxy S23+ जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुआ स्पॉट, यहाँ जानें फीचर्स

निवेशक इस योजना में 1, 2, 3 और 5 साल के लिए इन्वेस्ट कर सकता है। एक साल के लिए निवेश करने पर 5.5 फीसदी का रिटर्न मिलता है। वहीं 5 साल के लिए निवेश पर 6 फीसदी का रिटर्न पोस्ट ऑफिस द्वारा दिया जाता है। 2 साल के निवेश पर 5.7 फीसदी और 3 साल के निवेश कर 5.8 फीसदी का रिटर्न मिलता है। यदि आप भी पोस्ट ऑफिस की स्कीम के जरिए बचत करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह स्कीम अपने के लिए बेस्ट ऑप्शन बन सकता है। बयाज की बात करें तो हर साल इस योजना के तहत ब्याज दी जाती है, जिसकी गिनती तिमाही के आधार पर की जाती है। इतना ही नहीं इस योजना के तहत आयकर छूट का लाभ भी प्राप्त किया जा सकता है।

Disclaimer: इस खबर का उद्देश्य केवल शिक्षित करना है। किसी भी योजना में निवेश करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews