Post Office Scheme: पोस्ट ऑफिस ये स्कीम बना देगी अमीर, मिल रहा है 7.5% ब्याज, यहाँ जानें

Post Office Scheme: पोस्ट ऑफिस ये स्कीम बना देगी अमीर, मिल रहा है 7.5% ब्याज, यहाँ जानें

Post Office Scheme: पोस्ट ऑफिस विभिन्न प्रकार के स्मॉल सेविंग्स स्कीम चलाता है। जिसमें ना सिर्फ तगड़ा मुनाफा होता है, बल्कि सुरक्षित रिटर्न का ऑप्शन भी मिलता है। दूसरी तरफ बैंक की फिक्स्ड डिपॉजिट (Bank FD) भी बचत का बेहतरीन ऑप्शन माना जाता है। लेकिन लेकिन डाकघर की कुछ योजनाएं आपको इनसे भी ज्यादा फायदेमंद लग सकती है। ऐसी ही एक योजना है टाइम डिपॉजिट स्कीम।

सरकार ने हाल ही में टाइम डिपॉजिट पर मिलने वाले ब्याज में इजाफा कर दिया है। इंटरेस्ट रेट में 50 बेसिस प्वाइंट्स की वृद्धि की गई है। वर्तमान में टाइम डिपॉजिट स्कीम पर 1 साल के लिए 6.8 फीसदी ब्याज मिल रहा है। 2 साल और 3 साल तक निवेश करने पर 7 फीसदी का ब्याज दे रहा है। स्कीम पर 5 साल के लिए 7.5 फीसदी ब्याज मिल रहा है। ये दरें 30 जून तक की लागू हैं। बाद में सरकार दरों की समीक्षा करके बदलाव भी कर सकती है।

योजना के तहत 1000 रुपये के न्यूनतम निवेश के अकाउंट खुलवाया जा सकता है। इसमें अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं होती। यदि आप योजना में सही तरीके से निवेश करते हैं तो यह आपको करोड़पति भी बना सकती है। इतना ही नहीं टाइम डिपॉजिट स्कीम पर टैक्स छूट की सुविधा भी मिलती है।

(Disclaimer: इस लेख का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। MP Breaking News किसी भी योजना में निवेश करने की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews