Post Office Scheme: इस सरकारी स्कीम में पैसे होंगे डबल, मिलेगा 5 लाख से अधिक का ब्याज, ऐसे करें निवेश

Post Office Scheme: इस सरकारी स्कीम में पैसे होंगे डबल, मिलेगा 5 लाख से अधिक का ब्याज, ऐसे करें निवेश

Post Office Scheme: भारत सरकार इंडिया पोस्ट के जरिए कई योजनाएं चलाती है। जिसमें निवेश करना सुरक्षित और फायदेमंद होता है। इतना ही नहीं इन स्कीम्स में शानदार रिटर्न भी मिलता है। हमको आपको ऐसी ही एक स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसमें कमाई भी बेहतरीन होती है। 5 लाख रुपये जमा करने पर आपको 5 लाख से ज्यादा का ब्याज मिलता है। जिसमें रिटर्न भी जमा राशि के डबल मिलता है। इस योजना का नाम टर्म डिपॉजिट स्कीम है। हाल ही में सरकार ने इस स्कीम पर ब्याज बढ़ाया है, जिससे निवेशकों और भी ज्यादा मुनाफा होगा। अब इसपर 7 फीसदी का ब्याज मिलेगा।

जानें स्कीम की डिटेल्स

टर्म डिपॉजिट के तहत अन्य कई सुविधाओं का लाभ भी मिलता है। इनकम टैक्स के सेक्शन 80c के आधार पर 1.5 लाख रुपये टैक्स कटौती की सुविधा मिलता है। साथ ही इस योजना के लिए आप एक से ज्यादा का अकाउंट खुलवा सकते हैं। आप सिंगल और ज्वाइंट दोनों तरीके से योजना का लाभ उठा सकते हैं। इसे ट्रांसफर करना भी आसान होता है। हालांकि कुछ बातों का ख्याल रखना बहुत जरूरी होता है। बता दे की आप 6 महीने से पहले पैसों की निकासी नहीं कर सकते हैं। इसके बाद भी यदि आप खाता क्लोज करवाते हैं तो आपको निर्धारित ब्याज से 2 फीसदी कम ब्याज दिया जाएगा।

ऐसे मिलेगा 5 लाख रुपये से ज्यादा का ब्याज

आप इस स्कीम में 5 सालों के लिए इन्वेस्ट कर सकते हैं। बाद में अपनी सहूलियत के हिसाब से इसके समय को एक्स्टेन्ड भी किया जा सकता है। टर्म डिपॉजिट इंडिया पोस्ट की एफडी स्कीम की तरह ही है। इसमें निवेश करने के लिए कोई भी लिमिट नहीं होती है। यदि आप 5 साल के लिए योजना में 5 लाख रुपये का निवेश करते हैं तो मैच्योरिटी पूरी होने पर आपको कुल 7,07,389 रुपये का रिटर्न मिलता है। 7 फीसदी के हिसाब से इन पूरी रकम में 2,07,389 रुपये सिर्फ ब्याज में ही मिलता है। जिसके फिर से 5 साल के लिए आगे बढ़ाने के बाद पूरी रम 10,00,799 रुपये हो जाते हैं, जिसमें 5,00,799 का ब्याज ही होता है।

Disclaimer: इस खबर का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज किसी भी स्कीम या योजना में निवेश करने की सलाह नहीं देता। निवेश करने से पहले विवेषज्ञों की सलाह जरूर लें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews