Post Office Scheme: पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में मिल रहा 8.2 फीसदी ब्याज, मिलेगी टैक्स छूट की सुविधा, जानें डीटेल

Post Office Scheme: पोस्ट ऑफिस के जरिए सरकार कई योजनाएं चलाती है। डाकघर की योजनाओं को निवेश और बचत के लिए सुरक्षित और फायदेमंद विकल्प माना जाता है। कई योजनाओं पर मिलने वाली ब्याज दरों में केन्द्रीय सरकार ने इजाफा कर दिया है। डाकघर की खास योजनाओं में से एक वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (Senior Citizen Saving Scheme) है। यह स्कीम विशेषकर सीनियर सिटीजन के लिए है।

वर्तमान में सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम पर 5 साल के निवेश पर 8.2 फीसदी ब्याज मिल रहा है। इतना ही नहीं सही से निवेश करने पर स्कीम लाखों का मुनाफा करवा सकती है। आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत 1.5 लाख रुपये तक की राशि पर टैक्स छूट की सुविधा भी मिलती है। । निवेशक मैच्योरिटी से पहले पैसे निकाल सकते हैं, हालांकि इस स्थिति में ब्याज नहीं मिलता।

60 वर्ष या इससे अधिक आयु वाला कोई व्यक्ति योजना का लाभ उठा सकता है। नियमों के तहत मात्र 1000 रुपये के निवेश से स्कीम की शुरुआत की जा सकती है। किसी भी नजदीकी पोस्ट ऑफिस ब्रांच या अधिकृत बैंक जाकर अकाउंट खुलवाया जा सकता है। निवेश की अधिकतम सीमा को 15 लाख रूपये से बढ़ाकर 30 लाख रुपये कर दिया गया है। खाते को ट्रांसफर करने की सुविधा भी मिलती है । बता दें कि एससीएसएस के तहत वित्तीय वर्ष में कुल 50,000 रुपये से अधिक राशि होने पर अकाउंट से ब्याज पर टीडीएस भी कटता है।

(Disclaimer: इस खबर का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। MP Breaking News किसी भी योजना में निवेश करने की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews