पोस्ट ऑफिस की ये 4 स्कीम कर देगी मालामाल, पूरा होगा अमीर बनने का सपना, मिल रहा शानदार ब्याज, देखें लिस्ट

पोस्ट ऑफिस की ये 4 स्कीम कर देगी मालामाल, पूरा होगा अमीर बनने का सपना, मिल रहा शानदार ब्याज, देखें लिस्ट

Post Office Scheme: सुरक्षित निवेश और शानदार रिटर्न के लिए पोस्ट ऑफिस की योजनाओं को बेहतर विकल्प माना जाता है। डाकघर की योजनाओं पर मिलने वाले ब्याज में सरकार हर तीन महीने पर बदलाव करती है। वर्तमान में ऐसी 4 योजनाएं हैं, जिसपर आकर्षक ब्याज मिल रहा है। इतना ही नहीं सही से निवेश करने पर ये योजनाओं आपको अमीर बना सकती है। सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम और सुकन्या समृद्धि योजना पर 8 फीसदी तक ब्याज मिल रहा है। लेकिन ये योजनाएं एक निर्धारित वर्ग के लिए है।

किसान विकास पत्र

किसान विकास पत्र योजना (KVP) डाकघर के सबसे खास योजनाओं में से एक है। निवेश करने पर 115 महीने में पैसा डबल होता है। हालांकि इसके तहत टैक्स छूट की सुविधा नहीं मिलती। वर्तमान में स्कीम पर 7.5% ब्याज मिल रहा है।

नेशनल सेविंग सर्टिफिकेशन

नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट पर 7.70% ब्याज वर्तमान में रहा है। योजना 5 साल में मैच्योर होती है। जिसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है। करीब 10 साल तक निवेश करने पर डबल रिटर्न मिलता है। अधिकतम 1.5 लाख का निवेश किया जा सकता है।

पब्लिक प्रोविडेंट फंड

पब्लिक प्रोविडेंट फंड की भी पोस्ट ऑफिस की मालामाल करने वाली योजनाओं में से एक है। योजना पर 7.10 फीसदी ब्याज मिल रहा है। करीब 10 साल में पैसा डबल हो जाता है। निवेश की अधिकतम राशि 1.5 लाख रुपये है।

टाइम डिपॉजिट स्कीम

पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट स्कीम बैंक एफडी के जैसा ही होता है। 1 साल, 2 साल, 3 साल और 5 साल के लिए निवेश किया जा सकता है। स्कीम पर 6.80% से लेकर 7.5% ब्याज मिल रहा है। कम समय से बेहतरीन रिटर्न पाने के लिए यह अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। MP Breaking News किसी भी योजना में निवेश करने की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews