Post Office Schemes: पोस्ट ऑफिस की इन 5 स्कीम में मिलेगा तगड़ा रिटर्न, डबल होगा पैसा, यहाँ जानें डीटेल

Post Office Schemes: पोस्ट ऑफिस की इन 5 स्कीम में मिलेगा तगड़ा रिटर्न, डबल होगा पैसा, यहाँ जानें डीटेल

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। यदि आप भी पोस्ट ऑफिस की योजना (Post Office Schemes) में इन्वेस्ट करने की योजना बना रहे हैं तो यह आपके बहुत काम आ सकती है। कई पोस्ट ऑफिस योजनाएं ऐसी हैं, जिसमें कुछ सालों में पैसा डबल हो सकता है। हालांकि इस योजनाओं में कुछ सालों का समय लगता है लेकिन इसके बाद मिलने वाला रिटर्न आपको खुश कर सकता है। आइए जानें ऐसी कौन सी स्कीम में जिसमें आपका पैसा डबल होता है।

पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट

पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट इन योजनाओं में से एक है, जिसमें कुछ सालों में डबल पैसा होता है। इस स्कीम पूरा होने में 18 साल लगते हैं, क्योंकि इसमें मात्र 4 फीसदी का ब्याज दर मिलता है। इसकी ब्याज दर सबसे कम होने के कारण ही पैसा डबल होने में 18 साल का वक्त लग जाता है।

पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट

पोस्ट की स्कीम में एक पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट है, इया स्कीम में 1 से 3 साल तक टाइम डिपॉजिट पर करीब 5.8 फीसदी तक का ब्याज दर मिलता है। इस स्कीम के तहत आपका पैसा डबल होने में 13 सालों का वक्त लगता है।

यह भी पढ़े…Virat Kohli को गिरफ्तार करने की उठी मांग, सोशल मीडिया पर छाया अरेस्ट कोहली

पोस्ट ऑफिस सीनियर सिटीजंस सेविंग्स स्कीम

यह पोस्ट ऑफिस की बेस्ट स्कीम में से एक है। इस स्कीम में 7.6 फीसदी का ब्याज दर मिलता है। पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट के तहत निवेशकों का पैसा करीब 9.73 सालों में डबल होता है।

पोस्ट ऑफिस नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट

पोस्ट ऑफिस की बेस्ट स्कीम में से एक “पोस्ट ऑफिस नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट ” है। इस स्कीम के तहत निवेशकों को 6.8 फीसदी का ब्याज दर मिलता है। यह 5 साल की बजत योजना है, जिसमें पैसा डबल होने में करीब 10.59 साल का समय लगता है।

पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम

पैसा डबल करने वाली स्कीम में से एक “पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम” भी है। इस स्कीम में निवेशकों को 6.7 फीसदी का ब्याज दर मिलता है। वहीं इसमें पैसा डबल होने में करीब 10.91 साल का वक्त लग जाता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews