PPF Rules: पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में मिलेगी विशेष सुविधा, बच्चों को होगा लाभ, जानें यहाँ

PPF Rules: पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में मिलेगी विशेष सुविधा, बच्चों को होगा लाभ, जानें यहाँ

PPF Rules: पोस्ट ऑफिस के जरिए भारत सरकार कई योजनाएं चलाई जाती है। जिसमें से एक पब्लिक प्रोविडेन्ट फंड है। यह डाकघर की विशेष योजनाओं में से एक है। जिसमें खाताधारकों को शानदार ब्याज भी मिलता है। स्कीम में यदि सही से निवेश किया जाए तो निवेशक करोड़पति भी बन सकता है। योजना के तहत केवल बड़े ही नहीं बल्कि बच्चे भी अपना पीपीएफ अकाउंट खुलवा सकते हैं। बच्चों का खाता माता-पिता द्वारा खुलवाया जा सकता है। जिसके बाद 18 वर्ष की उम्र पूरी होने वो खुद इसमें कर सकता है।

बता दें की इस स्कीम के तहत सलाना 500 रुपये से लेकर 1.5 लाख रुपये तक का इनवेस्टमेंट कर सकते हैं। जिसमें 7 फीसदी से ज्यादा का ब्याज मिलता है। साथ ही 80सी के तहत  टैक्स छूट की सुविधा भी मिलती है। अकाउंट आसानी से खुलवाया जा सकता है। आप नजदीकी बैंक या पोस्ट ऑफिस में जाकर खाता खुलवा सकते हैं। इसके लिए अभिभावकों की केवाईसी अनिवार्य होती है। साथ ही बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र, फोटो और आधार कार्ड की जरूरत होती है।

पोस्ट ऑफिस की इस योजना का लाभ उठाने के लिए आपको पीपीएफ अकाउंट के लिए आवेदन पत्र भरना होता है। जिसमें सभ जरूरी डॉक्युमेंट्स को फॉर्म के साथ अटैच करवाना होता है। ध्यान रखें की सभी डिटेल्स अच्छे से भरे गए हो। फॉर्म जमा करने के पहले एक बार इसे के चेक करें।

(Disclaimer: इस लेख का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। MP Breaking News इन बातों की पुष्टि नहीं करता। विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews