MP में पेट्रोल-डीजल की कीमत लगभग महाराष्ट्र के बराबर, सिर्फ 90 पैसे का अंतर, जाने आज के रेट 

MP में पेट्रोल-डीजल की कीमत लगभग महाराष्ट्र के बराबर, सिर्फ 90 पैसे का अंतर, जाने आज के रेट 

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। भारत में महाराष्ट्र सबसे अधिक पेट्रोल-डीजल  (petrol and diesel ) पर VAT लगाता है। एसबीआई के एक रिपोर्ट के मुताबिक यदि राज्य चाहे तो ईंधन की कीमत कम कर सकती है। मध्यप्रदेश में अब भी ईंधन की कीमत कई राज्यों से अधिक है। पड़ोसी राज्य उत्तरप्रदेश में ही एमपी के मुकाबले कीमत बहुत कम है। तो वहीं आज प्रदेश में ईंधन की कीमत बीते दिन के मुकाबले आज बढ़ चुकी है। आज प्रदेश में पेट्रोल कीमत करीब 110.02 रुपए प्रति लीटर है तो वहीं डीजल की कीमत 95.18 रुपए प्रति लीटर है। महाराष्ट्र में आज पेट्रोल की कीमत करीब 110.92 रुपए प्रति लीटर है और डीजल 95.42 रुपए लीटर के रेट में बिक रहा है।

यह भी पढ़े… Vivo का नया स्मार्टफोन 6,000 mah बैटरी के साथ लॉन्च, इस दिन सेल होगी शुरू, जाने कितनी है कीमत

मध्यप्रदेश के शहरों की बात करें तो शहरों में पेट्रोल की कीमत 111 रुपए के आस-पास है, इस लिस्ट में अनुपुर, रीवा और श्योपुर भी शामिल है। अशोकनगर, भोपाल, देवास, ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर, मुरैना, रतलाम, सागर, सीहोर, सिंगरौली और विदिशा में आज पेट्रोल की कीमत 108 रुपए प्रति लीटर के करीब रही। उमरिया, सीधी, शिवपुरी, शहडोल, सतना, पन्ना, खरगोन, छिंदवाड़ा, बुरहानपुर, बालाघाट, बड़वानी, अलीराजपुर और अगरमालवा में पेट्रोल करीब 110 रुपए प्रति लीटर की कीमत में बिक रहा है। बेतूल, भिण्ड, छत्तरपूर, दमोह, दतिया, धार, डींडोरी, गुना, हरदा, होशंगाबाद, झाबुआ, कटनी, खंडवा, मंडला, मंदसौर, नरसिंहपुर, नीमच, रायसेन, राजगढ़, सीओनी, शाजापुर, टीकमगढ़ और उज्जैन में पेट्रोल की ईंट 109 रुपए के आस-पास देखी गई।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews