कच्चे तेल की कीमत में गिरावट, MP में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, इन शहरों में बढ़े ईंधन के दाम, जानें सभी शहरों का हाल

कच्चे तेल की कीमत में गिरावट, MP में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, इन शहरों में बढ़े ईंधन के दाम, जानें सभी शहरों का हाल

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे की कीमत घटती नजर आई। सोमवार को ब्रेंट क्रूड की कीमत में 1.21% की गिरावट देखी गई और इसी के साथ क्रूड ऑयल 102.71 डॉलर प्रति बैरल पर पहुँच चुका है। हालांकि बावजूद इसके भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों (prices of petrol and diesel) में कोई बदलाव नजर नहीं आए। हालांकि दूसरी तरफ यह अंदाजा लगाया जा रहा है की आने वाले दिनों में ईंधन की कीमतों में वृद्धि भी हो सकती है। क्योंकि IOCL को काफी घाटे का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमत 105 डॉलर के नीचे है।

यह भी पढ़े… हाई कोर्ट का अहम निर्णय, कर्मचारियों को दी बड़ी राहत, 2 हफ्ते में वेतन-भत्ते का लाभ देने के निर्देश

वहीं मध्यप्रदेश में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में गिरावट देखी गई। पेट्रोल की कीमतों में 0.27 रुपये की गिरावट हुई है। वहीं डीजल में 0.24 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। फिलहाल प्रदेश में पेट्रोल की कीमत 108 रुपये से लेकर 112 रुपये प्रति लीटर है। वहीं डीजल की कीमत 95 रुपये प्रति लीटर के आसपास है। हालांकि कुछ शहर ऐसे भी हैं, जहां ईंधन की कीमतों में वृद्धि देखी गई। इस लिस्ट में सिंगरौली, विदिशा, टीकमगढ़, शिवपुरी, सिओनि, सतना, सागर, रीवा, राजगढ़, खरगोन, झाबुआ, देवास, छतरपुर और अशोकनगर भी शामिल है। हालांकि यह उछाल अधिक नहीं है।

यह भी पढ़े… मंत्रालय में पदस्थ महिला कर्मचारी ने पांचवी मंजिल से कूदकर की आत्महत्या

आज भी रीवा, श्योपुर और शहडोल में पेट्रोल की कीमत 111 रुपये प्रति लीटर से अधिक है। वहीं आगर मालवा, अशोकनगर, बेतुल, दमोह, दतिया, धार, गुना, होशंगाबाद, इंदौर, झाबुआ, कटनी, मण्डला, मंदसौर, नरसिंहपुर, नीमच, राजगढ़, शाजापुर, सीधी, सिंगरौली, टीकमगढ़, उज्जैन और विदिशा में पेट्रोल की कीमत 109 रुपये प्रति लीटर के आसपास है। उमरिया, शिवपुरी, सीओनी, सतना, पन्ना, खंडवा, डींडोरी, छिंदवाड़ा, छतरपुर, बुरहानपुर, बालाघाट, बड़वानी, अनुपुर और अलीराजपुर में पेट्रोल की कीमत 110 रुपये प्रति लीटर के आसपास देखी गई। भिंड, भोपाल, देवास, ग्वालियर, हरदा, जबलपुर, मुरैना, रायसेन, रतलाम, सागर और सीहोर में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 108 रुपये के आसपास हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews