MP में पेट्रोल-डीजल के दाम आज स्थिर, अगले 5 सालों में देश में खत्म हो जाएगी पेट्रोल की जरूरत, जानें वजह

Petrol Diesel Rate

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। पेट्रोल और डीजल (Petrol and diesel) के नए रेट जारी हो चुके हैं, हालांकि मध्यप्रदेश में ईंधन कि कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुए है। बीते दिन केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सड़कों पर दौड़ने वाली पेट्रोल गाड़ियों को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। बता दें कि पिछले दिनों वह अपने हाइड्रोजन के कारण काफी सुर्खियों में थे। उन्होंने कहा है कि अगले 5 साल में भारत की सड़कों से पेट्रोल से चलने वाली कार खत्म हो जाएंगी और भारत में पेट्रोल की आवश्यकता भी नहीं बचेगी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में ग्रीन इंधन पेट्रोल की जरूरत को खत्म कर देगा। देश में सिर  4 व्हीलर ही नहीं बल्कि स्कूटर भी ग्रीन हाइड्रोजन, सीएनजी, एलएनजी और एथेनॉल फ्यूल से चलेगा।

यह भी पढ़े… 85 हजार पेंशनरों के लिए बडी खबर, 30 जुलाई से पहले अपडेट करें ये डिटेल्स, वरना अटक सकती है पेंशन

वहीं मध्यप्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कीमत की बात करें तो आज प्रदेश में ईंधन की कीमत से रही स्थिर रही। पिछले 3 दिनों से पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई भी बदलाव नजर नहीं आए। प्रदेश में पेट्रोल की कीमत 109.71 प्रति लीटर है और डीजल की कीमत 94.90 रुपए प्रति लीटर है। हालांकि कुछ शहरों से आज ईंधन की कीमत में इजाफा देखा गया है। इस लिस्ट में अशोकनगर, बड़वानी, बेतूल, छतरपुर, दमोह, देवास, धार, डिंडौरी, होशंगाबाद, जबलपुर, कटनी, खंडवा, मंदसौर, पन्ना, रीवा, सागर, सतना, सीहोर, शहडोल, शाजापुर और विदिशा शामिल है।

यह भी पढ़े… सीएम शिवराज की अपील जितनी ऑक्सीजन हम लेते हैं उतनी का इंतजाम खुद करें

अनुपुर, रीवा और शहडोल में पेट्रोल की कीमत आसमान छूते नजर आई। यहाँ एक लीटर पेट्रोल की कीमत 111 रुपये से भी अधिक है। विदिशा, उज्जैन, सिंगरौली, सीहोर, सागर, रतलाम, राजगढ़, मुरैना, जबलपुर, इंदौर, होशंगाबाद, ग्वालियर, भोपाल और अशोकनगर में पेट्रोल की कीमत 108 रुपए प्रति लीटर के आसपास देखी गई है। अलीराजपुर, बड़वानी, बालाघाट, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, डिंडौरी, कटनी, खरगोन, सतना, श्योपुर, शिवपुरी, सीधी और उमरिया में पेट्रोल की कीमत 110 रुपए प्रति लीटर के आसपास दर्ज की गई है। अन्य शहरों की बात करें तो अगरमालवा, बेतूल, भिंड, छतरपुर, दमोह, दतिया, धार, गुना, हरदा, खंडवा, मंडला, मंदसौर, नरसिंहपुर, नीमच, रायसेन, शाजापुर और टीकमगढ़ में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 109 रुपए के आसपास है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews