प्राइवेट बैंक की स्पेशल FD स्कीम, 5000 रुपये से निवेश शुरू, मिलेगा 8.55% ब्याज, यहाँ जानें डिटेल

बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 0.50% एक्स्ट्रा ब्याज दे रहा है। स्कीम ग्राहकों को कम समय से अच्छा रिटर्न ऑफर करता है। ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से इसका लाभ ग्राहक उठा सकते हैं। 
bank fd

Bank FD Scheme: प्राइवेट सेक्टर का बंधन बैंक स्पेशल एफडी स्कीम ऑफर कर रहा है। जिसका नाम धन समृद्धि फिक्स्ड डिपॉजिट है।  स्कीम के तहत निवेशकों को कई सुविधाओं का लाभ मिलता है। अपनी जरूरत के हिसाब से ग्राहक  6 महीने से लेकर 10 साल तक का कोई भी टेन्योर चुन सकते हैं।

धन समृद्धि एफडी स्कीम ग्राहकों को कम समय में ज्यादा रिटर्न प्राप्त करने की सुविधा प्रदान करता है। यह स्कीम उन लोगों के लिए  फायदेमंद साबित हो सकती है, जो कम समय में शिक्षा, स्वास्थ्य, शादी, ट्रैवल, फेस्टिवल और अन्य कामों के लिए पैसे जमा करना चाहते हैं। न्यूनतम 5000 रुपये की एफडी करवा सकते हैं।

मिलता है इन सुविधाओं का लाभ (Bandhan Bank FD Scheme)

एफडी स्कीम के तहत सिंगल या जॉइंट अकाउंट का विकल्प भी मिलता है।। इसके अलावा लोन और ओवरड्राफ्ट जैसे ऑप्शन भी बैंक ग्राहकों को देता है। स्कीम को ऑटोमेटिक रिन्यू भी ग्राहक करवा सकते गईं। नॉमिनेशन सुविधा भी उपलब्ध होती है। इंटरनेट बैंकिंग, फोन बैंकिंग और बैंक के नजदीकी शाखा में जाकर ग्राहक इसका लाभ उठा सकते हैं।

 कितना ब्याज मिलता है? (FD Interest Rates)

धन समृद्धि एफडी स्कीम के तहत  सामान्य नागरिकों को न्यूनतम 4.50% और वरिष्ठ नागरिकों को 5.25% ब्याज बैंक देता है। अलग-अलग टेन्योर के लिए इंटरेस्ट रेट भी अलग होता है। वर्तमान में सामान्य नागरिकों के लिए अधिकतम ब्याज दर 8.05% और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 8.55 प्रतिशत है।

टेन्योर के हिसाब से ब्याज दरें (Fixed Deposit)

  • 7 से 14 दिन- 3%
  • 15 से 30 दिन- 3%
  • 31 दिन से लेकर 2 महीने से कम- 3.50%
  • 2 महीने से लेकर 3 महीने से कम- 4.50%
  • 3 महीने से लेकर 6 महीने से कम- 4.50%
  • 6 महीने से लेकर 1 साल से कम- 4.50%
  • 6 महीने से 1 साल तक- 8.05%
  • 1 साल 1 दिन से लेकर 1 साल 9 मही-ने- 8%
  • 1 साल 9 महीने 1 दिन से लेकर 2 साल से कम- 7.25%
  • 2 साल से लेकर 3 साल से कम- 7.25%
  • 3 साल से लेकर 5 साल से कम- 7.25%
  • 5 साल से लेकर 10 साल तक- 5.85%
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews