Railway Super App: रेलवे ला रहा है नया सुपर ऐप, जल्द होगा लॉन्च, एक जगह मिलेगी सभी सुविधाएं, यात्रियों को होगा लाभ

Indian railways

Railway Super App: भारतीय रेलवे से जुड़े कई ऐप्स फिलहाल उपलब्ध हैं। जिसका लाभ यात्री अलग-अलग सुविधाओं के लिए  उठाते हैं। लेकिन अब एक ही प्लेटफॉर्म यानि ऐप पर यात्रियों को सारी सुविधाओं का लाभ मिलेगा। उन्हें अलग समस्या के लिए अलग ऐप को डाउनलोड करने या विजिट करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

सुपर एप लॉन्च करने की तैयारी में रेलवे

एक ही प्लेटफॉर्म पर सभी सभी समस्याओं का समाधान प्रदान करने के लिए रेलवे नए सुपर ऐप को लॉन्च करने की तैयारी में जुटा हुआ है। इस ऐप पर टिकट बुकिंग, ट्रेन ट्रैकिंग और रेलवे से संबंधित अन्य कई सुविधाएं मिलेगी। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो लोकसभा चुनाव से पहले ऐप लॉन्च हो सकता है।  वर्तमान में रेलवे से जुड़े विभिन्न सेवाओं के लिए कई ऐप्स मौजूद हैं। इस लिस्ट में यूटीएस, टीएमएस-निरीक्षण, रेल मदद, सतर्क पोर्टरीड, आईआरसीटीसी रेल कनेक्ट और आईआरसीटीसी एयर समेत अन्य कई ऐप्स शामिल हैं। जिसमें से सबसे लोकप्रिय आईआरसीटीसी रेल कनेक्ट है, इसे अब तक 10 करोड़ से अधिक लोग इन्स्टॉल कर चुके हैं।

जल्द शुरू होगी ये सुविधाएं

सुपर ऐप के अलावा यात्रियों के लिए 24 घंटे में टिकट रिफ़ंड स्कीम शुरू हो सकती है। मतलब यदि कोई व्यक्ति 24 घंटे के भीतर टिकट कैन्सल करता है, तो उसे रिफ़ंड मिलेगा। इतना ही नहीं जल्द ही पीएम रेल यात्री बीमा योजना की शरुआती भी होने वाली है, जो यात्रियों को सफर के दौरान सुरक्षा प्रदान करेगा।

 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews