IPO Alert: आज खुल गया रत्नवीर प्रिसिजन इंजीनियरिंग का आईपीओ, 6 सितंबर तक दांव खेलने का मौका, जानें जरूरी बातें

IPO Alert: रत्नवीर प्रिसिजन इंजीनियरिंग लिमिटेड (Ratnaveer Precision Engineering Limited) ने आज यानि 4 सितंबर को अपना इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग जारी कर दिया है। यह कंपनी लिमिटेड स्टील फिनिश्ड शीट्स, सोलर रुफिंग हुक, ट्यूब और पाइप बनाने का काम करती है। 165 करोड़ रुपये तक फंड जुटाने के लिए 16,840,00 शेयरों को जारी किया गया है। निवेशक 6 सितंबर, 2023 तक ऑफरिंग के लिए दाने लेख सकते हैं। 13,800,000 शेयरों की पेशकश फ्रेश इश्यू और 3,040,000 शेयरों को ऑफर फॉर सेल (OFS) के तौर पर जारी किया गया है।

शेयरों का रिजर्वेशन

आज सुबह 10:35 बजे तक आईपीओ को 0.70 गुना सबस्क्राइब किया गया है। रीटेल कैटेगरी में 1.10 गुना और NII में 0.68 गुना सब्स्क्रिप्शन मिलता है। बता दें कि एंकर इन्वेस्टर्स के लिए 30%, QIB के लिए 20%, NII के लिए 15% और रीटेल के लिए 35% शेयरों को रिजर्व किया गया है।

आईपीओ का उद्देश्य और महत्वपूर्ण डेट्स

रत्नवीर प्रिसिजन इंजीनियरिंग लिमिटेड इश्यू के जुटाई गई रकम  का इस्तेमाल कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं का वित्तपोषण और समान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों की पूर्ति के लिए करेगा। 11 सितंबर को ऑफरिंग का अलॉटमेंट किया जाएगा। 12 सितंबर को रिफन्ड प्रक्रिया शुरू होगी। लिस्टिंग की तारिख 14 सितंबर है।

प्राइस बैंड

आईपीओ का प्राइस बैंक 93 रुपये से 98 रुपये प्रति शेयर है। लॉट साइज़ 150 शेयर्स है, जिसकी कीमत 14,700 रुपये है। फेस वैल्यू 10 रुपये प्रति शेयर है। लिस्टिंग प्लेटफ़ॉर्म बीएसई और एनएसई है।

प्रोमोटर, लीड मैनेजर और रजिस्ट्रार

प्रोमोटर्स की प्री-इश्यू शेयर होल्डिंग 86.3% और पोस्ट इश्यू शेयर होल्डिंग 55.48% है। विजय रामनलाल संघवी कंपनी के प्रोमोटर हैं । लीड मैनेजर यूनीस्टोन कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड है। Link InTime India Private Limited आईपीओ का रजिस्ट्रार है।

(Disclaimer : इस आलेख का उद्देश्य केवल समान्य जानकारी साझा करना है। MP Breaking News शेयर मार्केट या आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews