RBI की बड़ी कार्रवाई, 135 फाइनेंस कंपनियों का लाइसेंस रद्द, कई ने किया सरेंडर, देखें लिस्ट 

आरबीआई ने 130 से अधिक नॉन बैंकिंग फाइनेंस कंपनियों के खिलाफ सख्ती दिखाई है। सर्टिफिकेट ऑफ रजिस्ट्रेशन यानि लाइसेंस रद्द कर दिया है। 13 कंपनियों ने खुद सीओआर सरेंडर किया है। 
rbi action

रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया (RBI) की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। 135 नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियों का लाइसेंस (सर्टिफिकेट ऑफ रजिस्ट्रेशन) रद्द कर दिया है। इस सूची में कुल 135 एनबीएफसी शामिल हैं। सीओआर कैंसिल होने के बाद इन कंपनियों को नॉन बैंकिंग रखने की अनुमति नहीं है। लाइसेंस कैंसिल होने का आदेश आरबीआई ने अप्रैल-मई 2026 में जारी किया है। एक्शन की जानकारी 10 जून को अपनी आधिकारिक वेबसाइट http://www.rbi.org.in पर दी है।

यह कदम आरबीआई एक्ट 1934 के सेक्शन 45-IA के तहत उठाया है। इस सूची में शामि ज्यादातर कंपनी पश्चिम बंगाल में स्थित हैं। वहीं तेलंगाना, मध्यप्रदेश  मणिपुर और चेन्नई  में स्थित एक-एक एनबीएफसी का सीओआर रद्द किया गया है। महाराष्ट्र के मुंबई में स्थित 3 और दिल्ली की 2 कंपनियों का सीओआर रद्द कर दिया गया है।

एमपी में इस एनबीएफसी का लाइसेंस कैंसिल 

मध्य प्रदेश के इंदौर में स्थित चमक ट्रेमिक्स (पी) लिमिटेड का लाइसेंस आरबीआई ने 8 मई 2026 को जारी आदेश के तहत रद्द कर दिया है। 12 नवंबर 2003 को इसे सीओआर जारी किया गया था। मणिपुर के इंफाल में स्थित उप्पल क्रेडिट एंड इन्वेस्टमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड का सर्टिफिकेट ऑफ रजिस्ट्रेशन भी कैंसिल हो चुका है। चेन्नई के अन्ना नगर में स्थित किरण ब्लॉक ग्लोबल बिजनेस इन्वेस्टमेंट लिमिटेड और हैदराबाद सिकंदराबाद (तेलंगाना) में स्थित सिटी वाइड फाइनेंशियल प्राइवेट लिमिटेड का सीओआर रद्द कर दिया है।

दिल्ली और महाराष्ट्र में इन कंपनियों का CoR रद्द

नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के इंद्रलोक केशव पुरम में स्थित गुंजन डिस्ट्रीब्यूटर्स प्राइवेट लिमिटेड और दिल्ली के जीत नगर में स्थित लीवरसन कमोडिटीज प्राइवेट लिमिटेड का सीओआर भी रद्द कर दिया गया है। महाराष्ट्र के नागपुर में स्थित टॉपटाइम ट्रेड लिंक प्राइवेट लिमिटेड, एसेल फाइनेंस बिजनेस लोन लिमिटेड और जीवन कमोडिटीज प्राइवेट लिमिटेड का सीओरआर भी कैंसिल हो चुका है।

13 कंपनियों का लाइसेंस रद्द 

अलग-अलग कारणों से कई नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी होने सर्टिफिकेट ऑफ रजिस्ट्रेशन सरेंडर किया है। इस लिस्ट में पश्चिम बंगाल के कोलकाता में स्थित जे. थॉमस फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड, ईकॉन सुपर सेल्स प्राइवेट लिमिटेड और कार्निक्स विनिमरी प्राइवेट लिमिटेड और टिन्नेवेली तुतिकोरिन ईन्वेस्ट्मेंट्स लिमिट के साथ-साथ दिल्ली के हितेश फाइनेंस एंड इन्वेस्टमेंट इन्वेस्टमेंट लिमिटेड और पंजाब के लुधियाना में स्थित इंपैक्ट लीजिंग प्राइवेट लिमिटेड में नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन बिजनेस से बाहर होने पर अपना सीओआर आरबीआई को सरेंडर किया है। अपंजीकृत कोर इन्वेस्टमेंट कंपनियों की पात्रता पूरी होने पर साउथ वेस्ट दिल्ली में स्थित फोर्रनर कैपिटल इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड ने सीओआर सरेंडर किया है। मर्जर/डिजॉल्यूशन/वॉलंटरी स्ट्राइक ऑफ के कारण6 कंपनियों ने अपना सीओआर सरेंडर किया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews