RBI का एक्शन, जुलाई में ठोका 21 बैंकों पर जुर्माना, एक पर लगाया प्रतिबंध, यहां देखें पूरी लिस्ट 

आरबीआई ने जुलाई में कई बैंकों के खिलाफ सख्ती दिखाई है। एक पर प्रतिबंध लगाया है, ग्राहकों को लिमिट में पैसे निकालने की अनुमति है। 20 से अधिक बैंकों पर पेनल्टी लगाई है। 
rbi action

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) बैंकिंग सेक्टर में नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए अक्सर सख्त कदम उठाता रहता है। जुलाई में बैंकिंग रेगुलेशन एक्ट 1949 के विभिन्न प्रवधानों के तहत 21 बैंकों पर जुर्माना लगाया गया है।  इस लिस्ट में बैंक ऑफ बड़ौदा भी शामिल है, इसपर 63.60 लाख रुपये की पेनल्टी लगाई गई है। वहीं एक बैंक पर प्रतिबंध भी लगाया गया है। कार्रवाई की जानकारी आरबीआई ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट http://www.rbi.org.in पर दी है।

महाराष्ट्र के नासिक में स्थित पद्मश्री डॉ. विठलराव विखे पाटिल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड पर प्रतिबंध लगाया लगाया गया है। 17 जुलाई से बैंकिंग व्यवसाय बंद करने का निर्देश जारी किया था। इसे आरबीआई के लिखित मंजूरी के बिना कोई भी लोन या एडवांस देने या रिन्यू करने की अनुमति नहीं है। हालांकि इस कार्रवाई को लाइसेंस रद्द होना नहीं माना जाएगा।

ग्राहकों पर क्या असर पड़ेगा?

बैंक की लिक्विडिटी स्थिति को देखते हुए आरबीआई ने यह कदम उठाया है। प्रतिबंध लगने के बाद  खाताधारकों अपने अकाउंट से एक लाख रुपये तक की रकम निकालने की अनुमति दी गई है। 6 महीने तक प्रतिबंध लागू रहेगा। इस दौरान बैंक की निगरानी नियमित तौर पर आरबीआई करता रहेगा। बाद में निर्देशों में बदलाव भी हो सकते हैं। प्रत्येक खाताधारक डिपॉजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉर्पोरेशन से अपनी जमा राशि के लिए 5 लाख रुपये तक की डिपॉजिट इंश्योरेंस क्लेम का हकदार है।

आरबीआई ने स्पष्ट किया है कि जिन बैंकों पर पेनल्टी लगाई गई है, उनके ग्राहकों पर कार्रवाई का कोई असर नहीं पड़ेगा। लेनदेन और एग्रीमेंट पहले की तरह ही जारी रहेंगे।

इन बैंकों पर लगा जुर्माना 

  1. निर्मल अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, नागपुर, महाराष्ट्र
  2. द एनई एंड ईसी रेलवे एम्पलॉयज मल्टी स्टेट प्राइमरी को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, गोरखपुर
  3. धर्मवीर संभाजी अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड पुणे
  4. द नवादा सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, बिहार
  5. द संबलपुर डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव सेंट्रल बैंक लिमिटेड, ओडिशा
  6. सूरत पीपल्स को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, सूरत, गुजरात
  7. द चिखली अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, चिखली, महाराष्ट्र
  8. अशोक सहकारी बैंक लिमिटेड, महाराष्ट्र
  9. मनमाड अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, मनमाड,महाराष्ट्र
  10. कोल्हापुर डिस्ट्रिक्ट सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक, महाराष्ट्र
  11. द यूनाइटेड पुरी-निमपाड़ा सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, ओडिशा
  12. सिंधुदुर्ग डिस्ट्रिक्ट सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, सिंधुदुर्ग, महाराष्ट्र
  13.  अरविंद सहकारी बैंक लिमिटेड, काटोल, महाराष्ट्र
  14. मांड्या डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव सेंट्रल बैंक, कर्नाटक
  15. द सिटी को-ऑपरेटिव बैंक, हस्सन, कर्नाटक
  16. राजनांदगांव केंद्रीय सहकारी बैंक मर्यादित, राजनांदगांव, छत्तीसगढ़
  17. श्री बारिया नागरिक सहकारी बैंक लिमिटेड , बारिया, गुजरात
  18. जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, शाजापुर, मध्यप्रदेश
  19. सांगली डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, महाराष्ट्र
  20. रायगढ़ डिस्ट्रिक्ट सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, महाराष्ट्र
  21. सिटीजंस को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, बेंगलुरू, कर्नाटक

यहाँ देखें आरबीआई का नोटिफिकेशन 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews