RBI की बड़ी कार्रवाई: दिवाली से पहले इन 21 फाइनेंस कंपनियों पर लगा ताला, लाइसेंस हुआ रद्द 

आरबीआई ने कई नॉन बैंकिंग फाइनेंस कंपनियों का लाइसेंस रद्द कर दिया है। कारोबार करने से रोका गया है। 13 एनबीएफसी और एक एचएफसी ने खुद अपना सीओआर सरेंडर कर दिया है। 
rbi action

रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया (RBI) न केवल बैंकों को बल्कि नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियों को भी रेगुलेट करने का काम करता है। ग्राहकों के हितों की सुरक्षा के लिए आरबीआई हमेशा सख्त कदम उठाता रहता है। एक बार फिर केंद्रीय बैंक का एक्शन देखने को मिला है। एक साथ 21 एनबीएफसी का लाइसेंस यानी सर्टिफिकेट ऑफ रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया गया है। इस बात की जानकारी आरबीआई 13 अक्टूबर सोमवार को प्रेस विज्ञप्ति के जरिए दी है।

आरबीआई एक्ट 1934 की 45-आईए (6) के तहत यह कदम उठाया गया है। अब इन कंपनियों को नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल इंस्टिट्यूट के तौर पर बिजनेस करने की अनुमति नहीं होगी।  डिपॉजिट, लोन और अन्य वित्तीय गतिविधियों को जारी रखने से रोका गया है। इस लिस्ट में शामिल सभी कंपनियां महाराष्ट्र में स्थित हैं। इसके अलावा 13 एनबीएफसी और एक HFC ने खुद अपना COR सरेंडर कर दिया है।

इन कंपनियों का लाइसेंस रद्द 

  • आनंद प्राइवेट लिमिटेड
  • आनंद कॉर्पोरेट होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड
  • एथेना फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड, पुणे
  • बार्टर लीजिंग एंड फाइनेंस लिमिटेड
  • डिंपल साइन एडवरटाइजिंग प्राइवेट लिमिटेड
  • दीवान संस होल्डिंग्स एंड कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड
  • एलिगेंट कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड
  • फैक्स कंप्यूटर एंड फाइनेंस सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड
  • पंचसर लीजिंग एंड इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड
  • मोनोटोना सिक्योरिटीज लिमिटेड
  • मोर्टाफिनलिज एंड इन्वेस्टमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड
  • ऑटोमन फिनलिज एंड इन्वेस्टमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड
  • पाल क्रेडिट एंड कैपिटल लिमिटेड
  •  श्रेनुज  इन्वेस्टमेंट एंड फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड
  • श्यामल होल्डिंग्स एंड ट्रेडिंग लिमिटेड
  • देवी इन्वेस्टमेंट प्राइवेट लिमिटेड
  • धुलेवा फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड
  • शाह फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड
  • आस्था ब्रॉडकास्टिंग नेटवर्क लिमिटेड
  • यूनो इंडस्ट्रीज लिमिटेड
  • Xrbia फाइनेंशियल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड

इन कंपनियों ने सरेंडर किया लाइसेंस 

नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन बिजनेस से बाहर होने पर नई दिल्ली में स्थित पंकज सर्विसेज लिमिटेड, बल्बरोज लीजिंग एंड इन्वेस्टमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड और ट्रिपलरैंक मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड के साथ कर्नाटक में स्थित राइटफी कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड ने अपना सीओआर सरेंडर किया है। कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी के शर्तों पूरा करने पर मुंबई महाराष्ट्र में स्थित बछराज  एंड कंपनी प्राइवेट लिमिटेड ने अपना लाइसेंस सरेंडर कर दिया है।

विलय/डिजॉल्यूशन/वॉलंटरी स्ट्राइक-ऑफ जैसे कारणों को लेकर तमिलनाडु के समुन्नती एग्री वैल्यू चैन सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड, पश्चिम बंगाल कोलकाता के मनोज मर्केंटाइल क्रेडिट प्राइवेट लिमिटेड, राजस्थान के सृजन कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड और मुंबई के APAC हाउसिंग फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड ने अपना सीओआर सरेंडर किया है। इस लिस्ट में कोलकाता में स्थित पदमा स्टेट प्राइवेट लिमिटेड, मोखा व्यापार प्राइवेट लिमिटेड और इंटेलेक्चुअल सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड भी शामिल हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews