RBI Action: आरबीआई की बड़ी कार्रवाई, इस फाइनेंस कंपनी को गोल्ड लोन देने से रोका, ये है वजह

RBI news

RBI Action On IIFL Finance: रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने नॉन बैंकिंग फाइनेंस कंपनी आईआईएफएल फाइनेंस लिमिटेड के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। आरबीआई ने कंपनी को गोल्ड लोन स्वीकृत करने से रोका है। गोल्ड लोन को तत्काल प्रभाव से बंद करने का निर्देश जारी किया है।

ये है कार्रवाई की वजह

दरअसल, 31 मार्च 2023 को आरबीआई ने कंपनी के वित्तीय स्थिति के संदर्भ में निरीक्षण किया था। गोल्ड लोन पोर्टफोलियो में कुछ सब पर्यवेक्षी चिंताएं सामने आई। जांच के दौरान पाया गया कि कंपनी ने लोन से जुड़े सोने के वजन, शुद्धता और मूल्य अनुपात से जुड़े नियमों का उल्लंघ किया है। वैधानिक सीमा में कहीं अधिक नकदी में लोन राशि का महत्वपूर्ण संवितरण और संग्रहण और मानक नीलामी प्रक्रिया से जुड़े निर्देशों का उल्लंघन भी किया है। ग्राहक खातों पर लगाए जाने वाले शुल्कों में पारदर्शिता में भी कमी देखी गई है।

नियमों के उल्लंघन से ग्राहकों पर पड़ा असर

नियमों का उल्लंघन ग्राहकों के हित पर भी प्रभाव डालती है। आरबीआई ने कंपनी को सामान्य संग्रह और पूर्णप्राप्ति प्रक्रियाओं के माध्यम से अपने मौजूदा गोल्ड लोन पोर्टफोलियो की सेवा जारी रखने की अनुमति दी है। एक विशेष ऑडिट के बाद आरबीआई इन प्रतिबंधों की समीक्षा करेगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews