RBI ने धोखाधड़ी को लेकर किया अलर्ट, बैंकों को दिए निर्देश, पढ़ें पूरी खबर

RBI ने धोखाधड़ी को लेकर किया अलर्ट, बैंकों को दिए निर्देश, पढ़ें पूरी खबर

RBI Alert: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया अक्सर ग्राहकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निर्देश जारी करता है। इस बैंक सेंट्रल बैंक ने डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर के अकाउंट को लेकर आगाह किया है। साथ ही बैंकों को अपनी जांच पर सख्त नजर रखने के निर्देश भी दिए हैं। बता दें की डीबीटी खाते गरीबों के लिए खोले जाते हैं, जिसका कुछ धोखेबाज गरीबों की मजबूरी का फायदा लेकर इन खातों का इस्तेमाल करते हैं। सरकार सिस्टम के अपराधियों की नजर में आने पर चिंतित भी है।

ये है मामला

रिपोर्ट के मुताबिक हाल ही में डीबीटी की तारीफ करते हुए कहा था कि इसके जरिए करीब 2 लाख रुपये को गलत हाथों में जाने से रोका गया। फिलहाल, सरकार धोखाबाजों को लेकर सतर्क है। दरअसल, कुछ दिनों पहले ही एक बैंकर के हवाले रिपोर्ट में कहा गया था की कुछ डीबीटी अकाउंटहोल्डर्स छोटे-मोटे कर्ज के लिए अपना पास बुक और पासवर्ड स्थानीय कर्जदाताओं के पास गिरवी रख देते हैं। जिसके गलत इस्तेमाल की आशंका भी जताई जा रही है।RBI के सामने भी ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जहां DBT के खातों में बड़े लेन देन हुए हो।

आरबीआई ने दिए निर्देश

हाल में आयोजित हुई आरबीआई के वरिष्ट अधिकारियों की बैठक में इस मामले को उठाया गया। जिसके बाद केन्द्रीय बैंक ने देश के सभी बैंकों को इन मामलों को लेकर जांच के दायरे को बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews