आ रहा है जोमाटो का डिजिटल पेमेंट ऐप, आरबीआई ने दी मंजूरी, पढ़ें पूरी खबर

Zomato Digital Payment App

Zomato Digital Payment App: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने फूड डिलिवरी प्लेटफॉर्म जोमाटो को ऑनलाइन पेमेंट एग्रीगेटर के रूप में काम करने की अनुमति प्रदान कर दी है। Zomato Payments Private Limited को डिजिटल पेमेंट ऐप लाने की मंजूरी आरबीआई ने दे दी है।

डिजिटल पेमेंट मार्केट में जोमाटो कि एंट्री

आरबीआई ने 24 जनवरी को ZPPL को भारत में पेमेंट एग्रीगेटर के रूप में काम करने के लिए ऑथोराइजेशन सर्टिफिकेट प्रदान किया है। इसी के साथ डिजिटल पेमेंट के मार्केट में RozarPay, टाटा पे और कैश फ्री के साथ-साथ जोमाटो की एंट्री हो चुकी है। बता दें कि टाटा को भी इसी महीने पेमेंट एग्रीगेटर का लाइसेंस मिला था।

पिछले साल किया था “Zomato Pay” का ऐलान

जोमाटो ने पिछले वर्ष ही आईसीआईसीआई बैंक के साथ मिलकर यूपीआई सर्विस शुरू कि थी। साथ ही “Zomato Pay” ऐप का ऐलान किया था। वहीं फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म ने यूजर्स को क्रेडिट कार्ड प्रदान करने के लिए आरबीएल बैंक के साथ भी समझौता किया था। हालांकि यह सुविधा बाद में समाप्त हो गई थी।

कंपनी को होगा लाभ 

वर्तमान में जोमाटो यूजर्स को नेटबैंकिंग, गूगल पे, पेटीएम, फोन पे, डेबिट कार्ड के जरिए भुगतान करने कि सुविधा प्रदान कर रहा है। फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म लंबे समय से थर्ड पार्टी ऐप्स के जरिए लगाए गए मर्चेन्ट चार्ज को बचाने के लिए भुगतान लाइसेंस प्राप्त करने के प्रयास में थी। इसके अलावा कंपनी मार्जिन में सुधार करने अलग-अलग तरीकों पर भी विचार कर रही है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews