26 सितंबर से यह सहकारी बैंक बंद, लाइसेंस हुआ रद्द, RBI ने किया ऐलान, ग्राहक निकाल पाएंगे बस इतने पैसे

rbi action

RBI Action: रिजर्व 26 सितंबर यानि आज एक और सरकारी बैंक को बंद करने की घोषणा कर दी है। पिछले कुछ दिनों से आरबीआई लगातार बैंकों पर सख्त कार्रवाई कर रहा। ग्राहकों की सुरक्षा का ख्याल रखते हुए केन्द्रीय बैंक ने महाराष्ट्र के एक सहकारी बैंक का लाइसेन्स रद्द किया है। साथ ही बैंक को ग्राहकों के हित के लिए खतरा बताया है।

बंद हो गया ये बैंक

मंगलवार को आरबीआई ने बताया महराष्ट्र के नासिक जिला गिरना सहकारी बैंक लिमिटेड (Nasik Jila Girna Sahkari Bank Limited) को लाइसेन्स रद्द करने का आदेश जारी किया गया है। 26 सितंबर से बैंक को बैंकिंग व्यवसाय करने की अनुमति नहीं होगी। यानि यह बैंक जमा स्वीकार और जमा का पुनर्भुगतान नहीं कर पाएगा

आरबीआई ने क्या कहा?

रिजर्व बैंक के मुताबिक इस बैंक के पास पर्याप्त पूजी और कमाई की संभावनाएं नहीं है। इस तरह से नासिक का यह बैंक बैंकिंग विनियमन अधिनियम 1949 से जुड़े कई प्रावधानों का पालन नहीं करता। RBI ने कहा, “बैंक का बने रहना उसके ग्राहकों के लिए हानिकारक है। वर्तमान में बैंक की स्थिति ऐसी है कि यह जमाकर्ताओं का पूरा भुगतान भी नहीं कर सकता। यदि इसे बैंकिंग व्यवसाय की मंजूरी प्रदान की गई तो सार्वजनिक हित पर इसका बुरा असर पड़ेगा। आरबीआई ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि डीआईसीजीसी के नियमों के तहत प्रत्येक ग्राहक 5 लाख रुपये की मौद्रिक सीमा तक अपनी जमा राशि की जमा बीमा दावा राशि प्राप्त कर सकते हैं। बैंक ने पहले ही कुल बीमाकृत जमा 16.27 करोड़ का कर दिया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews