RBI Action: आज से बंद हो गया ये बैंक, आरबीआई ने रद्द कर दिया लाइसेन्स, आदेश जारी, पढ़ें पूरी खबर

rbi action

RBI Action: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ग्राहकों के सुरक्षा का ख्याल रखते हुए अक्सर कठोर निर्णय लेता रहता है। 19 जुलाई यानि आज आरबीआई ने उत्तर प्रदेश के बिजनौर, नगीना में स्थित यूनाइटेड इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड का लाइसेन्स रद्द कर दिया है। इससे संबंधित आदेश सहकारी आयुक्त और रजिस्ट्रार से भी बैंक को बंद करने और एक परिसमापक नियुक्त करने का आदेश जारी करने का अनुरोध केन्द्रीय बैंक की ओर से किया गया है।

बुधवार से यूनाइटेड इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक का बैंकिंग व्यवसाय बंद कर दिया गया है। बैंक को जमा स्वीकार करने और जमा पुनर्भुगतान करने की अनुमति नहीं होगी। आरबीआई ने बताया कि बैंक ने पास पर्याप्त पूंजी और कमाई की संभावनाएं नहीं है। बैंक धारा 22(3) (ए), 22(3) बी, 22 (3)सी, 22(3) (डी) और 22 (3) (ई) की आवश्यकताओं का पालन करने में विफल रहा है।

सेंट्रल बैंक के मुताबिक बैंक को उसके जमाकर्ताओं के हितों के लिए हानिकारक बताया। कहा कि, “बैंक अपने वर्तमान वित्तीय स्थिति के साथ अपने जमाकर्ताओं को पूरा भुगतान करने में असमर्थ होगा।”

नियमों के अनुसार प्रत्येक जमाकर्ता जमा राशि और क्रेडिट गारंटी निगम (DIGCS) विषय से 5,00, 000 रुपये तक की राशि प्राप्त कर पाएंगे।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews