लोन माफी के फर्जी वादों को लेकर RBI सख्त, जारी की चेतावनी, जनता को सतर्क रहने की सलाह

आरबीआई लोन माफी का भ्रामक वादा करने वाले अभियान को लेकर अलर्ट जारी किया है। जनता को सतर्क रहने और इसकी शिकायत करने की सलाह दी है। इससे वित्तीय नुकसान का सामना भी करना पड़ सकता है। 
RBI Loan Waiver Cautions

रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया (RBI) ने लोन माफी के नाम पर हो रहे ठगी को लेकर चिंता व्यक्त की है। जनता को ऐसे झूठे और गुमराह करने वाले अभियानों से आगाह किया है, सतर्क रहने की सलाह दी गई है। आरबीआई ने अपने बयान में बताया कि कुछ व्यक्तियों और संस्थाओं द्वारा विभिन्न मीडिया माध्यम और सीधे संपर्क के जरिए ऐसे अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं।

आरबीआई ने बताया कि ऐसे अभियानों के कारण जनता गुमराह होती है। लोन सिस्टम के सुचारू कामकाज में भी बाधा उत्पन्न होती है। इससे पहले भी सेंट्रल बैंक इन मामलों को लेकर चेतावनी जारी कर चुका है। जनता को इन बातों का भरोसा करने की बजाय शिकायत करने की सलाह दी गई है।

इन तरीकों से होती है धोखाधड़ी 

केंद्रीय बैंक ने बताया कि इन फर्जी अभियानों में ठगी को अंजाम देने के लिए कई तरीके अपनाए जा रहे हैं। इसमें बैंक/ गैर बैंकिंग कंपनियों के बकाया ऋणों की माफी के झूठे वादे, ऋण माफी प्रमाण पत्र या इस तरह के अन्य दस्तावेज जारी करने और अनजान जनता से सेवा शुल्क या कानूनी शुल्क समेत विभिन्न बहानों के नाम पर फीस वसूलना जैसे मामले शामिल हैं।

रिजर्व बैंक में स्पष्ट किया है कि ऐसे व्यक्तियों और संस्थाओं द्वारा भरोसा करने के बजाय उचित कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। इस बात पर भी जोर दिया है कि ऐसी गतिविधियां संस्थाओं की वित्तीय स्थिति को कमजोर करती है। जमा कर्ताओं की हितों को प्रभावित करती है। लेनदेन करने से सीधे तौर पर वित्तीय नुकसान होता है।

आम जनता क्या करें?

आरबीआई ने जनता से अनुरोध किया है कि वह ऐसे व्यक्ति और संस्थाओं से जुड़ने या उनकी सेवाएं लेने के बजाय अपने लोन से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए संबंधित बैंक या एनबीएफसी से संपर्क करें। इसके अलावा ऐसे किसी भी गुमराह करने वाले अभियान की सूचना तुरंत उचित कानून प्रवर्तन एजेंसियों को देने की सलाह दी है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews