RBI Action: नियमों का उल्लंघन करने पर आरबीआई ने लगाया इस बैंक पर जुर्माना, पढ़ें पूरी खबर

rbi action

RBI Action: बीते उच्च दिनों में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank Of India) ने कई बैंकों पर कारवाई करते हुए जुर्माना लगाया है। सोमवार को आरबीआई ने मिजोरम रुरल बैंक और त्रिपुरा ग्रामीण बैंक पर लाखों का जुर्माना ठोका था। इस बार बैंकिंग नियमों का पालन न करने पर केन्द्रीय बैंक ने मणिपुर रुरल बैंक (Manipur Rural Bank) पर 10 हजार रुपये की पेनल्टी लगाई है। इस बात की जानकारी आरबीआई ने मंगलवार को दी है।

16 मई को आरबीआई द्वारा की गई रिपोर्ट के मुताबिक बैंक कुछ लोन खातों को IRAC मानदंडों के अनुसार गैर-निष्पादित में रूप में वर्गीकरण करने में विफल रहा है। जिसके बाद सेंट्रल बैंक द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया था, जिसमें पूछा गया कि उनपर पेनल्टी क्यों ना लगाया जाए?

नोटिस पर बैंक की प्रतिक्रिया पर विचार-विमर्श के बाद और व्यक्तिगत सुनवाई के दौरान अतिरिक्त और मौखिक प्रस्तुतियों ध्यान में रखते हुए आरबीआई ने मणिपुर रुरल बैंक पर जुर्माना लगाने का निर्णय लिया।

बता दें कि समान कारणों से मिजोरम रुरल बैंक पर 5 लाख और त्रिपुरा ग्रामीण बैंक पर 2 लाख का जुर्माना लगाया गया था। वहीं कुछ दिन पहले केन्द्रीय बैंक ने केनरा बैंक पर 2.92 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था। बैंकिंग नियमों का उल्लंघन करने पर आरबीआई हमेशा सख्त कदम उठाता रहता है। इस फैसले का ग्राहकों पर कोई असर नहीं होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews