आरबीआई का बॉन्ड कर देगा मालामाल, मिलेगा तगड़ा रिटर्न, सुरक्षित रहेगा पैसा, 1000 रुपये से निवेश शुरू, जानें पूरा कैलकुलेशन

RBI Bond

RBI Bond: यदि आप मनी सेविंग की प्लानिंग कर रहे हैं तो आरबीआई का फ्लोटिंग रेट सेविंग बॉन्ड 2020 (टी) दिसंबर 2020 बॉन्ड आपके लिए बेहतर विकल्प बन सकता है। वर्तमान में इस सरकारी बॉन्ड पर 8.05% ब्याज मिल रहा है, जो कई बैंकों के एफडी के ज्यादा है। सेविंग बॉन्ड में निवेशकी न्यूनतम राशि 1000 रुपये होती है।

बॉन्ड के फीचर्स

फ्लोटिंग रेट सेविंग बॉन्ड एक नॉन-ट्रेडेड बॉन्ड है, जो एक निर्धारित ब्याज की गारंटी देता है। यह स्मॉल सेविंग स्कीम “नेशल सेविंग स्कीम (NSS) से जुड़ा होता है। इसका मतलब यह हुआ कि बॉन्ड का रिटर्न एनएसएस के ब्याज दरों पर निर्भर होता है।  बॉन्ड 7 वर्षों में मैच्योर होता है। कोई भी भारतीय व्यक्ति इसमें निवेश कर सकता है। 60-80 वर्ष आयु वर्ग के वरिष्ठ नागरिकों को 4, 5 और 6 वर्ष का लॉक इन पीरीयड मिलता है, इनमें से किसी का भी चुनाव करके वे बॉन्ड से निकासी कर सकते हैं।

कैलकुलेशन

बॉन्ड के कैलकुलेशन की बात करें तो इसमें सही स्ट्रैटिजी अपनाकर बॉन्ड के जरिए निवेशक हर 6 महीने पर 40 हजार रुपये का मुनाफा कमा सकते हैं। इसमें लिए 10 लाख रुपये का निवेश करना होगा। इससे हर 6 महीने केवल 40000 रुपये की ब्याज राशि प्राप्त होती है। ब्याज पर टैक्स कटौती होती है।

कैसे उठायें लाभ?

व्यक्तिगत निवेशक ऑनलाइन पोर्टल rbiretaildirect.org.in पर जाकर बॉन्ड लेज अकाउंट खोल सकते हैं। इससे नॉमिनी को जोड़ने की सुविधा भी उपलब्ध होती है। निवेशक नेट बैंकिंग, यूपीआई और अन्य माध्यम से बॉन्ड का भुगतान कर सकते हैं।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है। MP Breaking News किसी भी स्कीम या योजना में निवेश की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews