RBI ने दी महिंद्रा फाइनेंस को बड़ी राहत, थर्ड पार्टी एजेंट्स द्वारा लोन रिकवरी को लेकर किया बड़ा फैसला, जानें यहाँ

rbi action

Mahindra Finance News: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज़ को बड़ी राहत दी है। जिसकी जानकारी खुद कंपनी द्वारा दी गई है। दरअसल, आरबीआई ने इस फाइनेंस पर लगे बैन को हटा दिया। केन्द्रीय बैंक द्वारा MMFSL पर थर्ड पार्टी एजेंटों द्वारा लोन वसूली करने पर प्रतिबंध लगाया, जिसे महिंद्रा फाइनेंस द्वारा आश्वासन देने पर हटाने का फैसला लिया है। कंपनी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि, “आरबीआई ने 4 जनवरी 2023 को अपने एक पत्र के जरिए कंपनी पर लगाए गए तत्काल प्रतिबंधों को प्रभाव से हटाने का फैसला लिया है।”

क्यों लगा था बैन?

इस साल सितंबर से ही सेंट्रल बैंक ने कंपनी पर फाइनेंशियल आउटसोर्सिंग व्यवस्था के जरिए किसी भी प्रकार की वसूली, कब्जे या अन्य गतिविधियों को तत्काल रूप से बंद करने के आदेश दिए हैं। आरबीआई के मुताबिक यह एक्शन MMFSL के आउटसोर्सिंग ऐक्टिविटी के मैनेजमेंट में देखे गए कुछ गंभीर मुद्दों के आधार पर लिया गया था। कुछ महीनों से कंपनी को सिर्फ अपने कर्मचारियों द्वारा वसूली की मंजूरी थी।

कंपनी ने दिलाया आरबीआई को भरोसा

एमएमएफएसएल फैनेशियल सर्विसेज़ ने रिजर्व बैंक को भरोसा दिलाया कि वो रिकवरी प्रक्रिया और आउटसोर्सिंग के व्यवस्था को और भी बेहतर करेगी। जिसके बाद ही केन्द्रीय बैंक ने यह निर्णय लिया है। कंपनी ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में यह कहा कि वो थर्ड पार्टी एजेंटों को ऑनबोर्ड करने के सिस्टम को और भी सख्त करेगा। साथ ही अपने बोर्ड द्वारा स्वीकृत की गई एक्शन प्लान के मुताबिक जवाबदेही फ्रेमवर्क को भी मजबूत भी करेगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews